{"_id":"6a4d04060f5c65ae63051daf","slug":"bike-stolen-from-palampur-recovered-in-sujanpur-two-youths-arrested-kangra-news-c-95-1-kng1004-243539-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: पालमपुर से चोरी बाइक सुजानपुर में बरामद, दो युवक किए गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: पालमपुर से चोरी बाइक सुजानपुर में बरामद, दो युवक किए गिरफ्तार
Wed, 08 Jul 2026 07:19 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Wed, 08 Jul 2026 07:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। पुलिस थाना पालमपुर के अंतर्गत क्षेत्र से पिछले वर्ष चोरी हुई एक मोटरसाइकिल को पुलिस ने हमीरपुर जिले के सुजानपुर से बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में संलिप्त दो युवकों को भी गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार छह जुलाई को सुजानपुर थाना प्रभारी ने पालमपुर पुलिस को सूचित किया कि गश्त के दौरान उन्होंने एक बिना नंबर की बाइक को जांच के लिए रोका। जब पुलिस टीम ने बाइक के इंजन और चेसिस नंबर की जांच की तो पता चला कि इस वाहन की चोरी की रिपोर्ट पालमपुर थाने में पहले से दर्ज है।
सूचना मिलते ही पालमपुर पुलिस की एक टीम शिकायतकर्ता राजीव कपूर (निवासी वार्ड-6, चौकी रोड घुग्गर, पालमपुर) को साथ लेकर सुजानपुर पहुंची। शिकायतकर्ता ने बरामद बाइक को पहचान लिया जो 17 सितंबर 2025 को चोरी हुई थी। पुलिस ने मौके से बाइक के साथ मौजूद दिनेश कुमार (21, निवासी मझोग सुल्तानी, हमीरपुर) और रिशु कुमार (23, निवासी स्वाल, सुजानपुर) को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
सुजानपुर पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों और बाइक को पालमपुर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि पालमपुर थाने में आरोपियों से गहन पूछताछ की गई। जांच के दौरान सामने आए साक्ष्यों के आधार पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पुलिस मामले में नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई कर रही है।