{"_id":"6a46c69b00ee8c6e2907e6ec","slug":"bjp-arrived-in-a-tempo-traveller-while-congress-backed-supporters-came-in-cars-the-decision-regarding-the-chairpersons-post-was-reached-in-two-and-a-half-hours-kangra-news-c-95-1-ssml1021-242513-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: टेंपो ट्रैवलर से भाजपा, कार से पहुंचे कांग्रेस समर्थित, ढाई घंटे में हुआ कुर्सी का फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: टेंपो ट्रैवलर से भाजपा, कार से पहुंचे कांग्रेस समर्थित, ढाई घंटे में हुआ कुर्सी का फैसला
विज्ञापन
धर्मशाला पंचायत समिति के चुने गए अध्यक्ष भाजपा के अलोक कुमार जीतने के बाद विधायक सुधीर शर्मा का
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। पंचायत समिति (बीडीसी) धर्मशाला के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए भाजपा समर्थित प्रत्याशी टेंपो ट्रैवलर में विधायक सुधीर शर्मा के साथ धर्मशाला पहुंचे। कांग्रेस समर्थित सदस्य कार से कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष हरभजन सिंह के साथ चुनाव में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे।
ढाई घंटे तक सियासी हलचल के बाद कुर्सी का फैसला हुआ। वीरवार पूर्वाह्न 11 बजे बैठक बुलाई गई थी। विकास खंड कार्यालय में सबसे पहले पुलिस जवान पहुंचे। गेट पर पहरा बिठा दिया गया था। हर आने-जाने वाले को पूछताछ के बाद ही अंदर भेजा गया और मीटिंग हाल में वार्डों के हिसाब से सदस्यों के बैठने की व्यवस्था की गई।
पूर्वाह्न 11:17 बजे एंट्री
जिला मुख्यालय की पंचायत समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद की हॉट सीट पर होने वाले चुनाव के लिए भाजपा समर्थित सदस्य पूर्वाह्न 11:17 बजे विकास खंड कार्यालय पहुंचे। इसके करीब नौ मिनट बाद पूर्वाह्न 11:26 बजे कांग्रेस समर्थित सदस्य कार्यालय पहुंचे। पूर्वाह्न 11:30 बजे बैठक शुरू हुई।
विज्ञापन
अटकलों का चलता रहा दौर
विकास खंड धर्मशाला के मीटिंग हाल में सदस्यों के प्रवेश करने के बाद दोपहर तक अटकलों का बाजार गर्म रहा। इस दौरान हर कोई मीटिंग हाल में चल रही बैठक की जानकारी जुटाने का प्रयास करता रहा। चुनाव परिणाम आने से पहले ही विकास खंड कार्यालय परिसर के बाहर दोनों दलों के समर्थकों की भीड़ जुट गई थी। भाजपा कार्यकर्ता फूल-मालाएं और पार्टी के झंडे लेकर पहले से ही पहुंच गए थे। परिणाम घोषित होते ही भाजपा समर्थकों में उत्साह की लहर दौड़ गई। एक समय ऐसा भी आया, जब अफवाह फैली की अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव टाई हो गया है।
दोपहर 1.55 बजे सामने आए नतीजे
दोपहर 1.55 बजे पर भाजपा कार्यकर्ताओं को पता चल गया कि अध्यक्ष पर नरवाणा के आलोक और उपाध्यक्ष पद पर मंदल की सरोज का चयन हो चुका हैै। इसके बाद कार्यालय के बाहर भाजपा और पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा के पक्ष मेंं समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की। वहीं, एसडीएम धर्मशाला मोहित रत्तन ने विजेताओं के नामों की अधिकारिक घोषणा 2 बजे की। इसके बाद चुने गए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
शपथ के बाद विजेता मीटिंग हाल से बाहर निकले जहां पर उनका फूल-मालाएं पहना कर स्वागत किया। वहीं, कांग्रेस समर्थित सदस्य परिणाम घोषित होने के बाद शांतिपूर्वक कार्यालय परिसर से रवाना हो गए। इसके बाद सुधीर शर्मा विजेताओं के साथ कचहरी स्थित हनुमान मंदिर पहुंचे और आशीर्वाद प्राप्त किया।
बिना वजह तिथि बढ़ा रही थी सरकार : सुधीर शर्मा
अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पद पर कब्जा जमाने के बाद विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस को परिणाम पहले से ही पता था। इसके चलते वह तिथियां ही घोषित नहीं कर रही थी। भाजपा को पहले से ही पता था कि पंचायत समिति धर्मशाला में उनके समर्थकों की संख्या अधिक है। उन्होंने सभी को बधाई दी और क्षेत्र के विकास कार्यों में जुटने के लिए कहा।