{"_id":"6a3165c02dfb0be3140e0bbc","slug":"bjp-captures-bhavarna-bdc-reena-dhiman-elected-chairperson-unopposed-kangra-news-c-95-1-ssml1021-239875-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: भवारना बीडीसी पर भाजपा का कब्जा, रीना धीमान निर्विरोध चुनी गईं अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: भवारना बीडीसी पर भाजपा का कब्जा, रीना धीमान निर्विरोध चुनी गईं अध्यक्ष
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Wed, 17 Jun 2026 08:32 AM IST
विज्ञापन
भवारना में अध्यक्ष बनीं रीना धीमान, उपाध्यक्ष सुखदेव मसंद और अन्य विधायक विपिन सिंह परमार के सा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पालमपुर/सुलह (कांगड़ा)। विकास खंड भवारना में भाजपा समर्थित रीना धीमान को बीडीसी अध्यक्ष और सुखदेव मंसद को उपाध्यक्ष चुन लिया गया है। रीना धीमान को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया, क्योंकि उनके खिलाफ कांग्रेस का कोई भी सदस्य मैदान में नहीं उतरा। वहीं, 15 वार्डों वाली पंचायत समिति में उपाध्यक्ष पद के लिए कड़ा मुकाबला देखने को मिला।
उपाध्यक्ष पद के लिए सुखदेव सिंह मसंद को आठ और नरेंद्र ठाकुर को सात वोट मिले। भवारना में भाजपा की जीत पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक विपिन सिंह परमार ने कहा कि पंचायत से लेकर जिला परिषद और अब बीडीसी स्तर तक भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की जीत यह साबित करती है कि सुलह की जनता का विश्वास भाजपा में पूरी तरह कायम है।
उन्होंने कहा कि इस बार सुलह में पंच से लेकर जिला परिषद तक भाजपा के सदस्य जीते हैं, जो आने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को कड़ा जवाब देंगे। विधायक परमार ने इस जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं की मेहनत को दिया। उन्होंने कहा कि भवारना के बाद अब भेडू महादेव स्थित सुलह विकास खंड में भी भाजपा की जीत सुनिश्चित होगी। जीत के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को बधाई देने के लिए कार्यकर्ताओं का तांता लगा रहा।