सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   BJP is doing politics of confusion and pressure: Chandra Kumar

भ्रम और दबाव की राजनीति कर रही भाजपा : चंद्र कुमार

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 08:41 AM IST
विज्ञापन
BJP is doing politics of confusion and pressure: Chandra Kumar
विज्ञापन
धर्मशाला। नगर निगम चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी रणनीति तेज कर दी है। मंगलवार को ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय चरान में नगर निगम चुनाव के लिए बनाए वरिष्ठ पर्यवेक्षक प्रो. चौधरी चंद्र कुमार की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं की अहम बैठक हुई। इसमें चंद्र कुमार ने कहा कि भाजपा केवल भ्रम और दबाव की राजनीति कर रही है, जबकि कांग्रेस विकास और पारदर्शिता के दम पर चुनाव लड़ रही है।
Trending Videos

उन्होंने दावा किया कि धर्मशाला की जनता भाजपा की जनविरोधी नीतियों का करारा जवाब देकर कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करेगी। बैठक में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं। बैठक में मौजूद राज्यसभा सांसद एवं नगर निगम चुनाव के सह-प्रभारी अनुराग शर्मा और वार्ड प्रभारी केवल सिंह पठानिया ने कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को पहुंचाने का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेताओं ने कहा कि धर्मशाला के हर वार्ड में कांग्रेस को भरपूर जनसमर्थन मिल रहा है, जो आने वाले परिणामों में स्पष्ट दिखाई देगा। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा ने पिछले समय में जनता को केवल गुमराह किया है। बैठक में एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा, विशाल चंबियाल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरभजन चौधरी और मीडिया इंचार्ज पुनीत मल्ली सहित अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। नेताओं ने कहा कि धर्मशाला नगर निगम चुनावों में कांग्रेस को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है और यह समर्थन आने वाले परिणामों में स्पष्ट दिखाई देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed