{"_id":"6a031be49a094c42d0032d84","slug":"dibba-villagers-unanimously-elected-payal-sharma-as-ward-panch-kangra-news-c-95-1-kng1047-234353-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: डिब्बा के ग्रामीणों ने पायल शर्मा को सर्वसम्मति से चुना वार्ड पंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: डिब्बा के ग्रामीणों ने पायल शर्मा को सर्वसम्मति से चुना वार्ड पंच
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Wed, 13 May 2026 05:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शाहपुर (कांगड़ा)। विधानसभा क्षेत्र शाहपुर की रिड़कमार पंचायत के डिब्बा गांव से लोकतंत्र और आपसी भाईचारे की मिसाल सामने आई है। गांववासियों ने चुनावी गहमागहमी के बजाय आपसी सहमति से पायल शर्मा पत्नी आशीष शर्मा को सर्वसम्मति से वार्ड पंच चुन लिया है। इस चुनाव में लोकगायक इशांत भारद्वाज ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इशांत भारद्वाज के प्रयासों और ग्रामीणों के बीच बेहतर समन्वय के चलते यह चयन शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। ग्रामीणों का मानना है कि निर्विरोध प्रतिनिधि चुनने से न केवल गांव में आपसी प्रेम और भाईचारा मजबूत होता है, बल्कि बिना किसी मनमुटाव के विकास कार्यों को भी नई गति मिलती है।
निर्णय के दौरान आयोजित विशेष बैठक में मनीष शर्मा, जीवन भारद्वाज, परवीन शर्मा, सूरज भारद्वाज, सन्नी भारद्वाज, शिवांश भारद्वाज, इशांत भारद्वाज और शिल्पा भारद्वाज सहित कई प्रमुख ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में पायल शर्मा के नाम पर अपनी स्वीकृति दी और गांव की प्रगति के लिए एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया।
Trending Videos