{"_id":"6a0340101f8494843003b3a5","slug":"many-areas-plunged-into-darkness-dham-served-by-turning-on-the-headlights-of-bikes-kangra-news-c-95-1-kng1047-234434-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: अंधेरे में डूबे कई इलाके.. बाइक की हेडलाइट जलाकर परोसी धाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: अंधेरे में डूबे कई इलाके.. बाइक की हेडलाइट जलाकर परोसी धाम
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Wed, 13 May 2026 08:27 AM IST
विज्ञापन
कंडबाड़ी में बाइक की हेडलाइट की रोशनी में खाना खाते मेहमान। -स्रोत : जागरूक पाठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। उपमंडल पालमपुर में रविवार रात चले अंधड़ के बाद पिछले 48 घंटों से अधिकांश ग्रामीण इलाके पूरी तरह ब्लैकआउट हैं। बिजली गुल होने का सबसे अनोखा और परेशान करने वाला मंजर कंडबाड़ी के गदियाड़ा में देखने को मिला, जहां बिजली गुल होने के बाद एक शादी समारोह में मेहमानों को खाना (धाम) खिलाने के लिए युवकों ने अपनी बाइकें और स्कूटी खड़ी कीं और उनकी हेडलाइट की रोशनी में भोजन परोसा गया।
बिजली व्यवस्था बहाल न होने के पीछे तकनीकी खामियों के साथ-साथ एक दर्दनाक हादसा भी जुड़ा है। सोमवार को बिंद्राबन के फाटा में एक बिजली कर्मी की करंट लगने से हुई मौत के बाद पुलिस जांच की प्रक्रिया शुरू हुई। इसमें बोर्ड के कई कर्मचारी शामिल रहे। इस कारण मरम्मत के काम में देरी हुई। मंगलवार शाम तक शहर को छोड़कर अधिकतर इलाकों में अंधेरा छाया रहा।
लोगों का कहना है कि 10-10 साल पुराने पेड़ों ने बिजली की लाइनों और खंभों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है। लगातार दो दिनों तक बिजली न आने से घरों में लगे इनवर्टर भी मंगलवार शाम तक जवाब दे गए। लोग अपने मोबाइल चार्ज करने के लिए उन घरों और दुकानों की ओर दौड़ लगाते दिखे जहां चार्जिंग की थोड़ी-बहुत सुविधा शेष थी। पानी की मोटरें न चलने से पेयजल संकट भी गहरा गया है। स्थानीय जनता में इस बात को लेकर भारी रोष है कि इतने लंबे समय तक आपूर्ति बहाल करने में बोर्ड विफल रहा है।
मरम्मत कार्य जारी, जल्द मिलेगी राहत : अमित
विद्युत बोर्ड पालमपुर के अधिशासी अभियंता अमित पटियाल ने कहा कि रविवार रात आए तूफान ने भारी तबाही मचाई है। कई जगहों पर पेड़ों के गिरने से खंभे टूट गए हैं और तार भी उलझ गए हैं। बिजली बोर्ड के कर्मचारी युद्धस्तर पर बहाली कार्य में जुटे हैं। मंगलवार देर रात तक अधिकांश क्षेत्रों में आपूर्ति बहाल करने का लक्ष्य रखा गया है।
Trending Videos