सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   BJP's fort collapses in Dehra, Congress-backed president and vice-president set to be elected

Kangra News: देहरा में ढहा भाजपा का किला, कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष-उपाध्यक्ष बनना तय

संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 18 May 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
BJP's fort collapses in Dehra, Congress-backed president and vice-president set to be elected
विज्ञापन
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। नगर परिषद देहरा चुनाव में इस बार जनता ने ऐसा जनादेश दिया है, जिसने वर्षों से चली आ रही सियासी परंपरा को पूरी तरह बदल दिया। लगातार अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाती आ रही भाजपा इस चुनाव में महज दो वार्डों तक सिमट गई है। वहीं, करीब दो दशक (20 साल) बाद देहरा नगर परिषद में कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनना तय हो गया है।

चुनाव परिणामों में कई दिग्गज चेहरों को करारा झटका लगा है। सबसे बड़ा उलटफेर वार्ड नंबर-3 में देखने को मिला, जहां लगातार तीन बार नगर परिषद अध्यक्ष रहीं भाजपा समर्थित सुनीता कुमारी को 44 मतों से हार का सामना करना पड़ा। उन्हें कांग्रेस समर्थित नरेश कुमार ने सीधे मुकाबले में मात दी। वहीं, वार्ड नंबर-2 में पूर्व अध्यक्ष मलकीयत सिंह परमार ने लगातार तीसरी बार जीत हासिल कर अपनी साख बचाए रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड नंबर-1 में निष्ठा चंबियाल ने 294 मत लेकर सबसे बड़ी जीत दर्ज की। इसके अलावा वार्ड नंबर-4 से उपासना सूद, वार्ड नंबर-5 से किरण और वार्ड नंबर-7 से किरण शर्मा ने कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार के रूप में जीत का परचम लहराया। भाजपा के लिए राहत की खबर वार्ड नंबर-6 से आई, जहां पारस चौहान ने जीत दर्ज की।

वार्ड दो और छह में चौथे स्थान पर खिसकी कांग्रेस
भले ही देहरा नगर परिषद में कांग्रेस समर्थित पार्षदों ने बहुमत हासिल कर लिया है। वार्ड नंबर 6 में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार को करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। यहां कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी मत हासिल करने के मामले में चौथे (अंतिम) स्थान पर खिसक गए। यहां कांग्रेस समर्थित केवल वालिया को महज 42 वोट मिले।

वार्ड
विजेता (समर्थित)
दूसरा स्थान (समर्थित)
तीसरा स्थान (समर्थित)

1.
निष्ठा चंबियाल-294 (कांग्रेस)
सुमन बाला- 192 (भाजपा)
दीक्षा-26 (आजाद)

2. मलकीयत सिंह-175 (भाजपा)
विपिन गुलेरिया-138 (आजाद)
ब्रजेश्वर साकी-7 (आजाद)

3.
नरेश कुमार- 251 (कांग्रेस)
सुनीता कुमारी-207 (भाजपा)

4.
उपासना सूद-172 (कांग्रेस)
संगीता शर्मा- 154 (भाजपा)

5.
किरण-156 (कांग्रेस)
पूनम-122 (भाजपा)
वंदना-60 (आजाद)

6.
पारस-130 (भाजपा)
विशाल परमार-95 (आजाद)
विद्याधर शास्त्री-82 (आजाद)

7.
किरण शर्मा- 189 (कांग्रेस)
अंजू बाला-160 (भाजपा)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed