{"_id":"6a0a1c2a50aa9d7e6204fb15","slug":"fans-rushed-to-buy-t-shirts-with-virat-kohlis-name-on-them-kangra-news-c-95-1-kng1005-235145-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: विराट कोहली के नाम की टी-शर्ट खरीदने के लिए टूट पड़े दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: विराट कोहली के नाम की टी-शर्ट खरीदने के लिए टूट पड़े दर्शक
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 18 May 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
मैच देखने जाते दर्श धूप से बचने के लिए सिर को ढके हुए। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दो मैचों में कारोबार सामान्य रहा, इस मुकाबले ने कर दी भरपाई
पहले 200 रुपये और मैच नजदीक आते ही 150 रुपये में बिकी टी-शर्ट
सुरेंद्र कौर
धर्मशाला। एचपीसीए स्टेडियम में दो मैचों में सामान्य चल रहे टी-शर्ट के कारोबार की भरपाई तीसरे मैच में विराट कोहली और श्रेयस अय्यर के टी-शर्ट धड़ल्ले से बिकने के बाद पूरी हो गई। मैच में अधिकतर दर्शक विराट कोहली के नाम की टी-शर्ट पहनकर स्टेडियम में पहुंचे।
दर्शकों ने कोतवाली बाजार के पेट्रोल पंप से ही अपने पसंदीदा क्रिकेटरों की टी-शर्ट खरीदना शुरू कर दी थी, जबकि स्टेडियम के गेटों के बाहर तक टी-शर्ट और टोपी विक्रेताओं ने फुटपाथों पर दुकानें सजाई थीं।
मैच से दो घंटे पहले जो टी-शर्ट 200 रुपये और टोपी 150 रुपये में बिकी, वही टी-शर्ट मैच शुरू होने से आधा घंटा पहले 150 रुपये में बिकी। इस दौरान टोपी 100 रुपये में बेची गई। विक्रेताओं ने बताया कि पिछले मैच के मुकाबले इस मैच में लगभग 30 फीसदी अधिक बिक्री हुई है।
वहीं स्टेडियम में खाने की भरपेट प्लेट, 70 से 100 रुपये, मोमो-चाउमीन 80 रुपये, बर्गर 40 रुपये, मैगी 40 रुपये प्रति प्लेट बिकी।
दर्शकों में सबसे अधिक क्रेज विराट कोहली और श्रेयस अय्यर की टी-शर्ट खरीदने का दिखा। इस दौरान 200 रुपये में टी-शर्ट और 150 रुपये में टोपी की बिक्री हुई। - मोहम्मद रिसाद, टी-शर्ट विक्रेता
दो मैचों में दर्शकों में टी-शर्ट और टोपी खरीदने का इतना अधिक क्रेज नहीं दिखा था लेकिन इस मैच में हर दूसरा दर्शक टी-शर्ट खरीद रहा है। इस बार पहले के मुकाबले 30 फीसदी अधिक बिक्री हुई है। - नवाज, टी-शर्ट विक्रेता
मैच से पहले काफी दर्शक चाट के स्टॉल पर पहुंचे। इस दौरान एक चाट की एक प्लेट 100 रुपये में बिकी। -शुभम, विक्रेता
मैच के दौरान कड़ी, राजमाह और चावल खाने के लिए उनके स्टाल पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इसके चलते 70 रुपये में खाने की प्लेट बिकी है। - अमन वाला, विक्रेता
दोपहर को तेज धूप के चलते फास्ट फूड को लेकर दर्शकों में रूचि कम रही। हालांकि रात के वक्त लोगों ने फास्ट फूड का आनंद जरूर लिया। -दीप, फास्ट फूड विक्रेता