सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Old tradition continues in Kangra, only one BJP supported candidate wins

Kangra News: कांगड़ा में परंपरा कायम, सिर्फ एक भाजपा समर्थित जीता

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Old tradition continues in Kangra, only one BJP supported candidate wins
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

कांगड़ा। कांगड़ा शहर की सियासत में इस बार भी वही परंपरा जारी रही जो पिछले कई दशकों से चली आ रही है। नगर परिषद के इस चुनाव में भी भाजपा को करारा झटका लगा है, जहां पार्टी समर्थित केवल एक उम्मीदवार वार्ड नंबर आठ से शुभम कुमार ही जीतने में कामयाब रहे। बाकी सभी सीटों पर भाजपा समर्थितों को हार का सामना करना पड़ा।
इस चुनाव में नगर परिषद के तीनों पूर्व अध्यक्षों ने एक बार फिर वापसी करते हुए अपनी जीत का जलवा बरकरार रखा है। अब सारा दारोमदार आगामी समीकरणों पर टिक गया है। नौ सदस्यीय नगर परिषद कांगड़ा में शहर की सियासत का ताज उसी के सिर सजेगा, जिसके पास पांच पार्षदों का स्पष्ट समर्थन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव परिणामों में शहर के पुराने दिग्गजों का दबदबा देखने को मिला। वार्ड दो से पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सुमन वर्मा ने अपनी सीट बचाते हुए जीत का जलवा बरकरार रखा। वार्ड सात से पूर्व नप अध्यक्ष कोमल शर्मा ने अपनी पुरानी साख को कायम रखते हुए एक बार फिर जीत हासिल की। इसके अलावा वार्ड नौ में पूर्व अध्यक्ष अशोक शर्मा ने 302 वोट हासिल कर अपना जीत का सफर जारी रखा। वार्ड छह से पूर्व नप उपाध्यक्ष राजकुमारी ने भी मतदाताओं का भरोसा जीता है।

चुनाव परिणाम में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों की जीत के बाद एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा में शहर में विजय रैली निकाली। इसमें विजेता प्रत्याशियों के अलावा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed