सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Despite the defeat, Kings fans remained enthusiastic, chanting "Oye Punjabi, here we go!"

Kangra News: हार के बाद भी जोश में दिखे किंग्स के फैन, ओए पंजाबी आ गए… के लगाए नारे

संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 18 May 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Despite the defeat, Kings fans remained enthusiastic, chanting "Oye Punjabi, here we go!"
धर्मशाला ​क्रिके​ट स्टे​डियम में मैच में चौक छक्कों पर झूमते हुए भीड। अमर उजाला
विज्ञापन
धर्मशाला। आरसीबी के खिलाफ मैच में हार के बाद भी पंजाब किंग्स के समर्थकों का उत्साह रविवार को चरम पर रहा। एचपीसीए स्टेडियम में होने वाले आईपीएल मुकाबले से पहले स्टेडियम के बाहर और भीतर हर तरफ पंजाब टीम के रंग में रंगे क्रिकेट प्रेमी नजर आए। हाथों में झंडे, सिर पर टीम की टोपियां और ओए पंजाबी आ गए.. के नारों के साथ फैंस ने माहौल को पूरी तरह क्रिकेटमय बना दिया।

पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ सहित कई राज्यों से पहुंचे दर्शकों ने कहा कि मैदान में मैच देखने का अनुभव अलग ही होता है। पहली बार मैच देखने आए कई युवाओं और परिवारों में खासा उत्साह नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हम पंजाब की टीम का समर्थन करने पहुंचे हैं। आरसीबी के खिलाफ मैच को लेकर काफी उत्साह है। -राजू गिल, पंजाब

धर्मशाला में बिजनेस मामले में तो आना-जाना लगा रहता है, पर स्टेडियम में मैच देखने के लिए पहली बार आया हूं। यहां पर माहौल बहुत ही अच्छा है। -अंकित सिंह, चंडीगढ़

मैच के लिए स्थानीय प्रशासन की ओर से बहुत ही अच्छा प्रबंध किया हुआ है। इससे बाहरी राज्यों से आने वाले क्रिकेट प्रेमियों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ा। -कमलजीत कौर, हरियाणा
दोस्तों के साथ पहली बार स्टेडियम मैच देखने के लिए आई हूं। स्टेडियम में मैच देखने का अपना अलग ही मजा है। -कोमल कांगड़ा
पंजाब किंग्स टीम मेरी बहुत ही पसंदीदा टीम है और रविवार को मैंने पूरे शरीर पर पेंट करवाया है और पंजाब किंग्स भी लिखवाया है। -जसकिरत, नाभा, पंजाब

धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में मैच में चौक छक्कों पर झूमते हुए भीड। अमर उजाला

धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में मैच में चौक छक्कों पर झूमते हुए भीड। अमर उजाला

धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में मैच में चौक छक्कों पर झूमते हुए भीड। अमर उजाला

धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में मैच में चौक छक्कों पर झूमते हुए भीड। अमर उजाला

धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में मैच में चौक छक्कों पर झूमते हुए भीड। अमर उजाला

धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में मैच में चौक छक्कों पर झूमते हुए भीड। अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed