फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   BJP's rhetoric on the Ram Mandir offering issue is political opportunism: Malli

राम मंदिर चढ़ावा मामले में भाजपा की बयानबाजी सियासी अवसरवाद : मल्ली

Thu, 09 Jul 2026 07:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 09 Jul 2026 07:25 AM IST
विज्ञापन
BJP's rhetoric on the Ram Mandir offering issue is political opportunism: Malli
धर्मशाला। राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के निदेशक एवं कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता पुनीत मल्ली ने राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़ी कथित अनियमितता के मामले पर भाजपा नेताओं की बयानबाजी को राजनीतिक अवसरवाद करार दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा को श्रद्धालुओं की आस्था की कम और इस मुद्दे पर राजनीति करने की चिंता ज्यादा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि भगवान के नाम पर चढ़ाए गए एक-एक रुपये का हिसाब होना चाहिए। यदि किसी भी स्तर पर गड़बड़ी हुई है, तो दोषियों को कानून के मुताबिक सख्त सजा मिलनी चाहिए। कांग्रेस का रुख बिल्कुल साफ है कि न तो किसी दोषी को संरक्षण मिलना चाहिए और न ही कोई कानून से ऊपर है।
विज्ञापन

मल्ली ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य के भाजपा नेताओं को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए कि वे निष्पक्ष जांच के पक्ष में हैं या नहीं। यदि भाजपा का दामन साफ है, तो उसे जांच से घबराने की बजाय इसका स्वागत करना चाहिए। जांच पूरी होने से पहले केवल राजनीतिक बयान देकर जनता को गुमराह करना और धार्मिक भावनाओं को भड़काने का प्रयास करना दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed