फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Boh Disaster: Crops destroyed on 50 kanals of land.

बोह आपदा : 50 कनाल भूमि पर फसल तबाह

Tue, 28 Jul 2026 01:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 28 Jul 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Boh Disaster: Crops destroyed on 50 kanals of land.
धर्मशाला। बोह घाटी में 21 जुलाई को आई प्राकृतिक आपदा से क्षेत्र की 67 कनाल भूमि और 50 कनाल भूमि पर बीजी फसल पूरी तरह नष्ट हो गई है। प्रशासन की ओर से अब तक कुल भूमि के नुकसान का आकलन किया गया है, जबकि आगामी एक सप्ताह के भीतर प्रत्येक प्रभावित परिवार के स्तर पर अलग से विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

मौसम साफ होते ही पिछले दो दिनों से क्षेत्र में राहत व बचाव कार्य में तेजी आई है। ग्रामीणों के अनुसार जिस दुर्गम क्षेत्र में आज तक गाड़ियां नहीं पहुंच पाई थीं, वहां सेना के जवानों ने रास्ता बनाकर मशीनरी गढ़गून गांव तक पहुंचा दी है। भारी मशीनरी पहुंचने से ग्रामीणों के सहयोग से चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन को काफी गति मिली है।
विज्ञापन

सर्च ऑपरेशन के दौरान मलबे से अब तक तीन परिवारों की अलमारी, फ्रिज, संदूक और गहनों समेत अन्य घरेलू सामान बरामद हुआ है। शाहपुर के एसडीएम डॉ. गणेश ठाकुर ने बताया कि सेना की मदद से चलाए जा रहे इस अभियान में रोजाना मलबे से प्रभावितों का सामान सुरक्षित निकाला जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed