फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Questions raised regarding PM Awas Yojana allotments.

Kangra News: पीएम आवास योजना के आवंटन पर उठाए सवाल

Tue, 28 Jul 2026 01:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 28 Jul 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Questions raised regarding PM Awas Yojana allotments.
राजा का तालाब (कांगड़ा)। विकास खंड फतेहपुर की छतर जोगियां पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास आवंटन पर कुछ लोगों ने सवाल उठाए हैं। कुछ लोगों ने लाभार्थियों के चयन में कथित अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए पूरे सर्वे को रद्द कर निष्पक्ष तरीके से दोबारा सर्वे कराने की मांग की है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता मंजीत सिंह, दलजीत सिंह, कुलदीप, मलकीत, रमेश, पलविंदर गोल्डी, विशाल, पंजाब सिंह, अजय कुमार और अंकुश कुमार सहित अन्य का आरोप है कि सर्वे के दौरान कई पात्र परिवारों को योजना से वंचित कर दिया गया। कुछ अपात्र लोगों के नाम लाभार्थी सूची में शामिल कर दिए गए।
विज्ञापन

मंजीत सिंह का कहना है कि पंचायत में ऐसे मामले भी सामने आए हैं जहां कुछ लोगों को दो-दो मकानों का लाभ मिला है। शिकायतकर्ताओं ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और पात्र परिवारों को योजना का लाभ दिलाने के लिए दोबारा सर्वे कराने की मांग की है। उधर, फतेहपुर के खंड विकास अधिकारी सुभाष अत्री ने कहा कि ग्रामीणों की शिकायत प्राप्त हुई है। किसी भी लाभार्थी का नाम सूची से हटाने या उसमें बदलाव करने का अधिकार ग्रामसभा के पास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि सत्यापन के दौरान किसी प्रकार की अनियमितता सामने आती है तो ग्रामसभा की प्रक्रिया के तहत आवश्यक कार्रवाई की जा सकती है।
उधर, छतर जोगियां पंचायत के प्रधान विशंभर कुमार ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि सर्वे निर्धारित नियमों के अनुसार किया गया था।
उन्होंने कहा कि यदि किसी को लाभार्थी सूची पर आपत्ति थी तो उसे ग्रामसभा में दर्ज कराना चाहिए था। सभी लाभार्थियों का चयन निर्धारित पात्रता और सरकारी दिशानिर्देशों के अनुरूप किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed