फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Brick-laden Canter crashes through bridge railing and falls into ravine.

Kangra News: पुल की रेलिंग तोड़ खड्ड में गिरा ईंटों से भरा कैंटर

Mon, 17 Aug 2026 06:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 17 Aug 2026 06:57 AM IST
विज्ञापन
Brick-laden Canter crashes through bridge railing and falls into ravine.
बिनवा पुल से खड़्ड में गिरा कैंटर। -स्रोत : जागरूक पाठक
बैजनाथ (कांगड़ा)। राष्ट्रीय राजमार्ग पर बैजनाथ-पपरोला के बीच स्थित बिनवा पुल पर शनिवार देर रात ईंटों से भरा एक कैंटर अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे खड्ड में जा गिरा। गनीमत रही कि हादसे में चालक बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन

शनिवार रात क्षेत्र में मूसलाधार बारिश हो रही थी। इसी दौरान बिनवा पुल से गुजरते समय कैंटर अचानक अनियंत्रित होकर सुरक्षा रेलिंग से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि भारी-भरकम वाहन रेलिंग तोड़ता हुआ सीधे नीचे खड्ड में जा गिरा। आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर एकत्र हो गए।
विज्ञापन

हादसे के बाद चालक को मामूली चोटें आई थीं, जिसे प्राथमिक जांच के लिए बैजनाथ अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसने वहां उपचार नहीं करवाया। दुर्घटना से पुल की रेलिंग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है, जिसे स्थानीय लोगों ने हादसों के खतरे को देखते हुए जल्द ठीक करवाने की मांग की है। थाना प्रभारी यादेश ठाकुर ने बताया कि पुलिस टीम ने मौके का मुआयना किया है और घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed