फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Bridge over Neugal Khad tilted to one side.

Kangra News: एक तरफ झुका न्यूगल खड्ड पर बना पुल

Thu, 09 Jul 2026 01:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 09 Jul 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Bridge over Neugal Khad tilted to one side.
थुरल के पास न्युगल खड्ड पर बने वर्षों पुराने झूला पुल एक तरफ झुका। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

थुरल (कांगड़ा)। सुलह विधानसभा क्षेत्र के थुरल में न्यूगल खड्ड पर बना वर्षों पुराना झूला पुल भारी बारिश और भूस्खलन के कारण बीच से क्षतिग्रस्त होकर एक ओर झुक गया है। पुल की स्थिति ऐसी हो गई है कि इसकी मरम्मत नहीं हुई तो यह कभी भी गिर सकता है।
इससे चंगर क्षेत्र के लोगों की वर्षों पुरानी महत्वपूर्ण सुविधा समाप्त होने का खतरा पैदा हो गया है। चंगर क्षेत्र को थुरल बाजार से जोड़ने के लिए वर्ष 1990 में तत्कालीन मुख्यमंत्री शांता कुमार के कार्यकाल में इस झूला पुल का निर्माण कराया गया था। इससे पहले वर्ष 1980 में बना पुराना झूला पुल भी लंबे समय तक लोगों की आवाजाही का प्रमुख साधन रहा।
विज्ञापन

पिछले वर्ष पुल की मरम्मत करवाई गई थी लेकिन बुधवार की भारी बारिश और भूस्खलन ने इसे फिर क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद पुल पर पैदल आवाजाही भी बंद कर दी गई है। हालांकि कुछ दूरी पर नया पुल चालू है लेकिन झूला पुल के समीप स्थित जल शक्ति विभाग की उठाऊ पेयजल योजना तक पहुंचने के लिए अब लोगों को करीब दो किमी अतिरिक्त सफर करनी पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने कहा कि पुल को बचाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। जल्द इसका निरीक्षण करवाकर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

थुरल के पास न्युगल खड्ड पर बने वर्षों पुराने झूला पुल एक तरफ झुका। संवाद

थुरल के पास न्युगल खड्ड पर बने वर्षों पुराने झूला पुल एक तरफ झुका। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed