फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Cadets from across the country underwent water sports training at Pong Dam.

Kangra News: देशभर के कैडेट्स ने पौंग डैम में लिया वाटर स्पोर्ट्स प्रशिक्षण

Tue, 16 Jun 2026 07:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 16 Jun 2026 07:35 AM IST
विज्ञापन
Cadets from across the country underwent water sports training at Pong Dam.
फतेहपुर (कांगड़ा)। जल, साहस और रोमांच के अद्भुत संगम बने रीजनल वाटर स्पोर्ट्स सेंटर पौंग डैम में आयोजित एनसीसी एडवेंचर वाटर स्पोर्ट्स कैंप और बेसिक वाटर स्पोर्ट्स कोर्स का समापन हो गया। प्रशिक्षण के दौरान देश के विभिन्न राज्यों से आए युवाओं और एनसीसी कैडेट्स को न केवल जल क्रीड़ाओं का प्रशिक्षण दिया गया, बल्कि उनमें आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और टीम भावना का भी संचार किया गया।
विज्ञापन

6 से 15 जून तक आयोजित इस एनसीसी एडवेंचर वाटर स्पोर्ट्स कैंप में हिमाचल प्रदेश और गुजरात के 25-25 एनसीसी कैडेट्स ने अपने साहस का प्रदर्शन किया। वहीं, 1 से 14 जून तक चले बेसिक वाटर स्पोर्ट्स कोर्स में त्रिपुरा के 11 प्रशिक्षुओं ने विभिन्न वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों की बारीकियों को सीखा। शिविर के दौरान कुशल प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को विपरीत और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में त्वरित निर्णय लेने तथा जल सुरक्षा के सभी महत्वपूर्ण पहलुओं से विस्तार से अवगत कराया।
विज्ञापन

यह पूरा आयोजन अटल बिहारी वाजपेयी इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग और एलाइड स्पोर्ट्स, मनाली के निदेशक अविनाश नेगी के कुशल दिशा-निर्देशन, केंद्र प्रभारी दीपक ठाकुर के मार्गदर्शन और कोर्स प्रभारी संजीव चौधरी के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed