{"_id":"6a74d8272201d94c8008a1a4","slug":"car-plunges-into-lot-ravine-husband-and-wife-injured-kangra-news-c-95-1-kng1004-248910-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: लोट खड्ड में गिरी कार, पति-पत्नी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: लोट खड्ड में गिरी कार, पति-पत्नी घायल
विज्ञापन
अमरपुर उतराला में खड्ड में गिरी एर्टिगा गाड़ी।जागरूक पाठक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैजनाथ (कांगड़ा)। उपमंडल बैजनाथ के अमरपुर (उतराला) में लोट खड्ड में कार गिरने से पति-पत्नी घायल हो गए।
दोनों को बैजनाथ अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान राज कुमार और उनकी पत्नी मधु निवासी उतराला, के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि कार उतराला से पपरोला की ओर जा रही थी। अमरपुर के पास एक मोड़ पर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे कार सड़क से करीब 30 फीट नीचे लोट खड्ड में जा गिरी। डीएसपी बैजनाथ संदीप शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। संवाद