फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Car swept into Nakki ravine; 26 drinking water schemes disrupted; 11 roads closed.

Kangra News: बारिश का कहर... नक्की खड्ड में बही कार, 26 पेयजल योजनाएं ठप, 11 सड़कें रहीं बंद

Thu, 20 Aug 2026 07:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 20 Aug 2026 07:08 AM IST
विज्ञापन
Car swept into Nakki ravine; 26 drinking water schemes disrupted; 11 roads closed.
परागपुर की नक्की खड्ड में पानी के बहाव से गिरी कार। जागरूक पाठक
धर्मशाला/परागपुर। जिले में मंगलवार रात से जारी मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई है। जिलेभर में भूस्खलन और मलबा गिरने से 11 सड़कें बंद हो गईं और 26 पेयजल योजनाएं ठप पड़ गईं। इससे जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। वहीं परागपुर में नक्की खड्ड के उफान पर आने से सड़क से निकल रही एक कार तेज बहाव में बहकर पलट गई।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग की टीम ने नौ सड़कों को बहाल कर दिया है, जबकि दो मार्गों को दुरुस्त करने का काम देर शाम तक जारी रहा। मौसम खराब रहने के कारण हवाई सेवाएं भी प्रभावित हुईं और दिल्ली से धर्मशाला आने वाली इंडिगो और स्पाइसजेट की एक-एक उड़ान रद्द रही। बुधवार दोपहर बाद धूप खिलने से लोगों को कुछ राहत मिली।
विज्ञापन

सुरक्षा और लाइनों की जांच के चलते बिजली बोर्ड ने कई उपमंडलों में सुबह 10 बजे से बिजली आपूर्ति बंद रखी, हालांकि विद्युत तंत्र को कोई बड़ा नुकसान नहीं पहुंचा है। बारिश के कारण मैंझा क्षेत्र में एक मकान के आंगन का डंगा गिर गया, जबकि मझीन-नादौन मार्ग पर भारी भूस्खलन हुआ। सपड़ी-खुंडियां मार्ग पर सपडैलू पुल के ऊपर पानी चढ़ जाने से करीब एक घंटे तक वाहनों की आवाजाही पूरी तरह थमी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बलियाणा की ओर से आए पानी के साथ भारी मात्रा में पत्थर और मलबा अपर परागपुर-बलियाणा सड़क और लोगों के घरों में घुस गया। कलोहा-सलेटी मार्ग पर मखनी के पास डंगा गिरने से बड़े पत्थर सड़क पर आ गिरे। तलवाड़ा-डाडासीबा मार्ग सुबह 7 से 9 बजे तक बंद रहने से तीन बसें फंसी रहीं और स्कूली बच्चों व कर्मचारियों को भारी परेशानी हुई।
नक्की खड्ड में बाल-बाल बचा चालक
नक्की खड्ड के उफान पर होने के बावजूद एक चालक ने नैहरनपुखर-कलोहा मार्ग से गाड़ी निकालने का प्रयास किया। तेज बहाव में कार बहकर पलट गई और क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि चालक सुरक्षित बाहर निकल आया। बाद में पुलिस ने जेसीबी मशीन मंगवाकर कार को बाहर निकाला। इस दौरान खतरे को देखते हुए चंडीगढ़ की ओर जाने वाले वाहनों को वाया भरवाईं भेजा।
ग्रामीणों ने खुद काटा पेड़, बहाल किया इंदौरा मार्ग
इंदौरा (कांगड़ा)। उपमंडल इंदौरा के सुरड़वां में मेजर डिस्ट्रिक्ट रोड-42 पर बुधवार सुबह एक विशाल पेड़ गिर गया। लंबा जाम लगता देख स्थानीय ग्रामीणों ने स्वयं मोर्चा संभाला। अजय कुमार, अमित कुमार, राकेश कुमार, तुलसी और धीरज ने मोटर-आरे की मदद से पेड़ काटा। हालांकि, कुछ समय बाद मोटर आरा खराब हो गया, जिसके कारण पेड़ हटाने का काम बीच में ही रोकना पड़ा। इसके बाद दूसरा आरा आने पर पशविंद्र सिंह ने अपने ट्रैक्टर की मदद से पेड़ को खींचकर किनारे किया। स्थानीय लोगों की मेहनत से करीब 8:15 बजे सड़क को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया।

डाडासीबा में दो घंटे थमा रहा पहिया, बच्चे पैदल पहुंचे
डाडासीबा (कांगड़ा)। तलवाड़ा-डाडासीबा मार्ग दो घंटे बंद रहने से केवल एक बस रूट पर भेजी जा सकी। बसों की कमी से महड़ा क्षेत्र के बच्चों को स्यूल खड्ड से पैदल ही स्कूल जाना पड़ा। मार्ग सुबह 9 बजे के बाद खोला जा सका। स्थानीय लोगों मीना, अशोक, सुरेश आदि ने बताया कि बस न मिलने की वजह से महड़ा क्षेत्र के कुछ स्कूली बच्चों को पैदल ही स्यूल खड्ड से स्कूल तक आना पड़ा। हालांकि 9 बजे के बाद मार्ग को खोल दिया गया और यातायात सामान्य कर दिया गया है।

लोअर मेंझा में बारिश से आंगन का डंगा ढहा
पालमपुर (कांगड़ा)। सुलह विधानसभा क्षेत्र के लोअर मेंझा गांव में तेज बारिश के कारण एक घर के आंगन के साथ लगा डंगा अचानक गिर गया। डंगा ढहने से मकान को भारी खतरा पैदा हो गया है, जिससे मकान मालिक बिहारी लाल और उनका परिवार सहम गया है। घटना की सूचना मिलते ही हलका पटवारी, पंचायत प्रधान जोध सिंह, उप प्रधान अजय कुमार और वार्ड पंच ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पंचायत प्रधान जोध सिंह ने प्रशासन से प्रभावित परिवार को तुरंत उचित सहायता प्रदान करने की मांग की है।

नोरा-बलोटा-नागनी संपर्क मार्ग पर गिरा बरगद का पेड़
धीरा (कांगड़ा)। मंगलवार रात से जारी मूसलाधार बारिश के चलते नोरा-बलोटा-पुड़बा-नागनी संपर्क मार्ग पर एक विशाल बरगद का पेड़ गिर गया। मार्ग के बीचों-बीच पेड़ गिरने से सड़क पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई, जिससे आसपास के ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोक निर्माण विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर तुरंत राहत कार्य शुरू किया। लोनिवि उपमंडल धीरा के सहायक अभियंता मनोज सूद ने बताया कि मार्ग से पेड़ को काटकर हटा दिया गया है और सड़क पर यातायात को पूरी तरह सुचारू कर दिया गया है।

परागपुर की नक्की खड्ड में पानी के बहाव से गिरी कार। जागरूक पाठक

परागपुर की नक्की खड्ड में पानी के बहाव से गिरी कार। जागरूक पाठक

परागपुर की नक्की खड्ड में पानी के बहाव से गिरी कार। जागरूक पाठक

परागपुर की नक्की खड्ड में पानी के बहाव से गिरी कार। जागरूक पाठक

परागपुर की नक्की खड्ड में पानी के बहाव से गिरी कार। जागरूक पाठक

परागपुर की नक्की खड्ड में पानी के बहाव से गिरी कार। जागरूक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed