{"_id":"6a85b403d1c91b7d58025ad3","slug":"west-bengal-teenager-dies-of-snakebite-in-guler-kangra-news-c-95-1-kng1004-251108-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: गुलेर में सर्पदंश से पश्चिम बंगाल के किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: गुलेर में सर्पदंश से पश्चिम बंगाल के किशोर की मौत
Thu, 20 Aug 2026 07:16 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Thu, 20 Aug 2026 07:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुलेर (कांगड़ा)। बनेर खड्ड के समीप जल शक्ति विभाग के वाटर टैंक निर्माण स्थल के पास रह रहे पश्चिम बंगाल के 16 वर्षीय किशोर की सर्पदंश से मौत हो गई। मृतक की पहचान संतोष कुमार पुत्र बिहारी लाल के रूप में हुई है। संतोष करीब आठ दिन पहले ही अपने भाई और जीजा के पास यहां रहने आया था।
मंगलवार देर रात करीब तीन बजे संतोष की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसे उल्टियां होने लगीं और कुछ ही देर में गला बंद होने के साथ बोलने में भी परेशानी होने लगी। हालत गंभीर देख परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को देहरा स्थित शव गृह में रखवाया। बुधवार को पोस्टमार्टम में किशोर की मौत सांप के डसने से होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया है। एसपी देहरा संदीप धवल ने मामले की पुष्टि की है।