{"_id":"6a85b7671a5815edc107c8a6","slug":"four-pushcarts-and-goods-seized-for-encroachment-kangra-news-c-95-1-kng1047-251078-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: अतिक्रमण करने पर चार रेहड़ियां और सामान जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: अतिक्रमण करने पर चार रेहड़ियां और सामान जब्त
Thu, 20 Aug 2026 07:31 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Thu, 20 Aug 2026 07:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांगड़ा। प्रशासन की ओर से कांगड़ा शहर में अतिक्रमण के खिलाफ छेड़ा गया अभियान लगातार दूसरे दिन बुधवार को भी जारी रहा। एसडीएम डॉ. अंजली गर्ग के अतिक्रमण पर जीरो टॉलरेंस के एलान के तहत नगर परिषद की टीम ने कांगड़ा बाजार और सड़क किनारे से अवैध कब्जे हटवाए। इस दौरान टीम ने सड़क किनारे खड़ी चार रेहड़ियों और दुकानों के बाहर सजाए गए सामान को जब्त कर लिया।
नगर परिषद के सफाई निरीक्षक रमाकांत के नेतृत्व में पहुंची टीम ने दुकानदारों को सख्त हिदायत दी कि यदि दोबारा सड़क किनारे सामान रखा तो और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद मंदिर बाजार पहुंची टीम ने भी व्यापारियों को चेतावनी दी कि वीरवार को सड़क पर सामान पाए जाने पर उसे सीधे जब्त कर लिया जाएगा। लगातार हो रही इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा रहा।
कार्रवाई के बीच कुछ दुकानदारों ने दबी जुबान में सवाल उठाया कि क्या प्रशासन संयुक्त कार्यालय भवन के बाहर टांडा की तरफ जाने वाले मार्ग पर सजी रेहड़ियों को भी हटाएगा। लोगों का कहना है कि अतिक्रमण हटाने की शुरुआत प्रशासन को अपने मुख्य गेट के बाहर से करनी चाहिए ताकि व्यवस्था पारदर्शी दिखे।