फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Chants hailing the Mother Goddess continued to resound at the Shaktipeeths.

Kangra News: शक्तिपीठों में गूंजते रहे मां के जयकारे

Mon, 06 Jul 2026 01:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 06 Jul 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Chants hailing the Mother Goddess continued to resound at the Shaktipeeths.
रविवार को श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम में उमड़ी भक्तों की भीड़। -जागरुक पाठक
ज्वालामुखी/कांगड़ा/चामुंडा। रविवार को जिले की शक्तिपीठों करीब 31,500 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। ज्वालामुखी मंदिर में करीब 25,000, बज्रेश्वरी मंदिर में 3,500 और श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम में 3,000 श्रद्धालु पहुंचे। मंदिर परिसर दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही और जयकारों से गूंजते रहे।
विज्ञापन

गर्मी की छुट्टियां समाप्त होने और बरसात का मौसम शुरू होने से श्रद्धालुओं की संख्या में कुछ कमी जरूर आई लेकिन रविवार होने के कारण मंदिरों में अच्छी भीड़ रही। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर प्रशासन ने दर्शन व्यवस्था, पेयजल, सफाई और सुरक्षा के पर्याप्त प्रबंध किए थे।
विज्ञापन

ज्वालामुखी मंदिर न्यास सदस्य एवं पुजारी अविनेंद्र शर्मा ने बताया कि गर्मी की छुट्टियां समाप्त होने और वर्षा ऋतु शुरू होने से श्रद्धालुओं की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में कुछ घटी है। इसी माह गुप्त नवरात्र और मां ज्वाला जी का प्राकट्य महोत्सव आयोजित होगा जिसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम में भी पिछले कुछ दिनों की तुलना में श्रद्धालुओं की संख्या कम हुई है। भीड़ घटने के बाद झील परिसर में अस्थायी रूप से दुकानें लगाने वाले छोटे दुकानदारों को प्रशासन ने हटा दिया है। इसके बाद झील परिसर पहले की तुलना में अधिक खुला और व्यवस्थित दिखाई दे रहा है। हालांकि इस फैसले पर दुकानदारों की मिली-जुली प्रतिक्रिया रही।

रविवार को श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम में उमड़ी भक्तों की भीड़। -जागरुक पाठक

रविवार को श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम में उमड़ी भक्तों की भीड़। -जागरुक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed