{"_id":"6a61270a5297d9356b06e763","slug":"charging-point-behind-dharamshala-bus-stand-in-poor-condition-kangra-news-c-95-1-kng1037-246163-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: धर्मशाला बस अड्डे के पीछे बने चार्जिंग पॉइंट की हालत खस्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: धर्मशाला बस अड्डे के पीछे बने चार्जिंग पॉइंट की हालत खस्ता
Thu, 23 Jul 2026 01:54 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Thu, 23 Jul 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला बस अड्डा के पीछे चार्जिंग प्वाइंट के हाल।-संवाद
- फोटो : Archive
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए धर्मशाला बस अड्डे के पीछे बनाए गए चार्जिंग पॉइंट की हालत बदहाल हो गई है। चार्जिंग पॉइंट के आसपास कीचड़ और मलबा जमा होने से बसों को वहां तक पहुंचाना चालकों के लिए चुनौती बन गया है।
लगातार बारिश के कारण स्थिति और गंभीर हो गई है। पहाड़ी से बहकर आ रहा मलबा पूरे क्षेत्र में फैलने से चार्जिंग पॉइंट तक जाने का रास्ता प्रभावित हो रहा है।
चालकों का कहना है कि समय रहते सफाई और बरसाती पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं हुई तो बारिश के दौरान इलेक्ट्रिक बसों का संचालन भी प्रभावित हो सकता है। चार्जिंग पॉइंट जैसी महत्वपूर्ण सुविधा के आसपास नियमित सफाई और रखरखाव नहीं होने से भी सवाल उठ रहे हैं। लोगों ने मांग की है कि जमा कीचड़ और मलबे को तुरंत हटाकर जल निकासी की स्थायी व्यवस्था की जाए ताकि इलेक्ट्रिक बसों का संचालन सुचारू रूप से जारी रह सके।
विज्ञापन
उधर, बस अड्डा प्रभारी विनोद चंदेल ने बताया कि चार्जिंग पॉइंट के पास नगर निगम की बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण चल रहा है। निर्माण में लगी गाड़ियों की आवाजाही के कारण यह स्थिति बनी है।
भविष्य में चार्जिंग पॉइंट को कार्यशाला के पास स्थानांतरित कर दिया जाएगा।