{"_id":"6a32b913ecd36d604809876c","slug":"chief-minister-sukhu-to-administer-the-oath-to-panchayat-representatives-today-kangra-news-c-95-1-kng1045-239956-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: पंचायत प्रतिनिधियों को आज मुख्यमंत्री सुक्खू दिलाएंगे शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: पंचायत प्रतिनिधियों को आज मुख्यमंत्री सुक्खू दिलाएंगे शपथ
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Thu, 18 Jun 2026 08:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला कांगड़ा की 847 पंचायतों में हाल ही में निर्वाचित हुए पंचायत प्रधानों और उपप्रधानों को वीरवार पूर्वाह्न 11:05 बजे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। धर्मशाला के दाड़ी मेला मैदान में आयोजित होने वाले इस समारोह के लिए प्रशासन और संबंधित विभागों ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
हजारों लोगों की मौजूदगी को देखते हुए सुरक्षा, पेयजल, स्वास्थ्य और सुचारू यातायात के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। जिला पंचायत अधिकारी सचिन ठाकुर ने बताया कि वाहनों के लिए जोरावर स्टेडियम, पटोला मैदान, साई मैदान और पुलिस ग्राउंड में चार पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। यहां से जनप्रतिनिधियों को मुख्य कार्यक्रम स्थल तक लाने-ले जाने के लिए एचआरटीसी की शटल बसें चलाई जाएंगी। विभिन्न पंचायतों से आने वाले प्रतिनिधियों के लिए विभाग की ओर से पैक्ड खाने की व्यवस्था भी की गई है।
शपथ समारोह के अलावा मुख्यमंत्री धर्मशाला में 50 बिस्तरों वाले एकीकृत आयुष अस्पताल की आधारशिला रखेंगे। इसके साथ ही वह चरान स्थित नवनिर्मित शॉपिंग कॉम्पलेक्स एवं मनोरंजन केंद्र का भी उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन
आईकार्ड पर गलत स्पेलिंग से किरकिरी
शपथ ग्रहण समारोह के लिए विभाग द्वारा जारी किए गए पहचान पत्रों (आईकार्ड) पर कांगड़ा की स्पेलिंग गलत प्रिंट होने पर लोग सोशल मीडिया पर चुटकियां ले रहे हैं। कार्ड पर कांगड़ा की अंग्रेजी स्पेलिंग को kangra की जगह Kangara लिख दिया है। स्थानीय निवासियों और सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि कार्ड छपने से लेकर बंटने तक किसी भी अधिकारी की नजर इस बड़ी गलती पर न पड़ना, विभागीय लापरवाही को दर्शाता है। सोशल मीडिया पर गलत स्पेलिंग वाले कार्ड की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।