{"_id":"6a63b40b05e464da740a97c4","slug":"congress-and-nsui-raise-their-voices-in-protest-against-the-neet-paper-leak-kangra-news-c-95-1-ssml1021-246533-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: नीट पेपर लीक के विरोध में गरजी कांग्रेस-एनएसयूआई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: नीट पेपर लीक के विरोध में गरजी कांग्रेस-एनएसयूआई
Sat, 25 Jul 2026 12:01 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 25 Jul 2026 12:01 PM IST
विज्ञापन
धर्मशाला में नीट पेपर लीक और जंतर मंतर पर लाठीचार्ज को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ रैली निकालत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। नीट पेपर लीक मामले और जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर कथित लाठीचार्ज के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेस और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता देवेंद्र जग्गी भी इसमें शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। देवेंद्र जग्गी ने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर बल प्रयोग लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। उन्होंने प्रदर्शनकारियों पर दर्ज एफआईआर वापस लेने और पेपर लीक मामले की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की। छात्रा अलीशा ने कहा कि यह देश के लाखों छात्रों के भविष्य का मुद्दा है। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं को पारदर्शी बनाने और पेपर लीक रोकने के लिए सख्त कानून बनाने की मांग की।
-- -- -- -- -
नूरपुर में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम भेजा ज्ञापन
नूरपुर (कांगड़ा)। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने पूर्व विधायक अजय महाजन के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भेजा। अजय महाजन ने कहा कि पेपर लीक की घटनाओं से लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है। उन्होंने भी शिक्षा मंत्री का इस्तीफा मांगा। इस अवसर पर योगेश महाजन, नीति महाजन, संदेश डढवाल, बलदेव पप्पी, गौरव महाजन और शाम सिंह सहित कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे।
-- -- -- -- --
विद्यार्थियों की मांगों का शीघ्र समाधान हो : बलदेव राज सूद
बैजनाथ (कांगड़ा)। स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलदेव राज सूद ने नीट पेपर लीक के संबंध में प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों पर हुए कथित लाठीचार्ज की निंदा की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन करना जनता का मौलिक अधिकार है। विद्यार्थियों की मांगों का सहानुभूतिपूर्वक और दूरगामी दृष्टि से समाधान किया जाना चाहिए। उन्होंने केंद्र सरकार से छात्रों की मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने की अपील की।