{"_id":"6a56988b4b5b3888a208a692","slug":"contractor-tender-cancelled-due-to-sluggish-progress-on-the-karmu-mod-project-kangra-news-c-95-1-kng1037-244774-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: करमू मोड़ के कार्य में सुस्ती पर ठेकेदार का टेंडर रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: करमू मोड़ के कार्य में सुस्ती पर ठेकेदार का टेंडर रद्द
Wed, 15 Jul 2026 01:44 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Wed, 15 Jul 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
मैक्लोडगंज के पास करमू मोड पर बंद पड़ा डंगों का निर्माण कार्य। -संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। मैक्लोडगंज के समीप भूस्खलन प्रभावित करमू मोड़ पर सड़क को सुरक्षित बनाने की करीब पांच करोड़ रुपये की परियोजना ठेकेदार की लेटलतीफी की भेंट चढ़ गई। लोक निर्माण विभाग ने निर्माण में लगातार हो रही देरी और चेतावनियों के बावजूद संतोषजनक प्रगति नहीं होने पर ठेकेदार का टेंडर रद्द कर दिया है। परियोजना का करीब 60 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। शेष निर्माण अब बरसात के बाद नए टेंडर के माध्यम से कराया जाएगा।
विभाग के अनुसार करमू मोड़ क्षेत्र में सड़क को सुरक्षित बनाने और भूस्खलन की समस्या से निपटने के लिए डंगे बनाने का कार्य स्वीकृत किया गया था। निर्धारित समय में काम पूरा करने के निर्देश दिए गए थे। कई बार चेतावनी देने के बावजूद अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर विभाग ने यह कार्रवाई की। स्थानीय लोगों ने विभाग के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि करमू मोड़ संवेदनशील क्षेत्र है और यहां सुरक्षा कार्य जल्द पूरा होना चाहिए ताकि बरसात के दौरान सड़क पर आवाजाही सुरक्षित बनी रहे।
-- -- -- -- -
ठेकेदार अपनी सुविधा और मनमर्जी के अनुसार काम कर रहा था जिससे परियोजना प्रभावित हो रही थी। ऐसे में जनहित को देखते हुए टेंडर रद्द करने का निर्णय लिया गया। अब बरसात का मौसम समाप्त होने के बाद इस कार्य के लिए दोबारा टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी और बचे कार्य को किया जाएगा। -शुभंक शर्मा, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग, धर्मशाला-1