सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Cricket Summer Cup begins with the campaign 'Remove Chitta, Swing the Bat'

Kangra News: चिट्टा हटाओ, बल्ला घुमाओ अभियान के साथ क्रिकेट समर कप का आगाज

संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 16 Mar 2026 07:10 AM IST
विज्ञापन
Cricket Summer Cup begins with the campaign 'Remove Chitta, Swing the Bat'
शाहपुर में क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ी। -स्रोत ः जागरूक पाठक
विज्ञापन
शाहपुर (कांगड़ा)। युवाओं को नशे से दूर रखने और खेल भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शाहपुर में क्रिकेट समर कप 2026 लेदर एडिशन का आयोजन किया जा रहा है। चिट्टा हटाओ, बल्ला घुमाओ थीम पर आधारित यह प्रतियोगिता स्थानीय युवाओं के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
Trending Videos

प्रतियोगिता के प्री-क्वार्टर फाइनल नॉकआउट मुकाबले में सिहुवां पंचायत के प्रधान अजय बबली ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। रविवार को हुए रोमांचक मैच में रेहलू और 39 मील वॉरियर्स के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। अंततः रेहलू की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 39 मील वॉरियर्स को सात विकेट से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यातिथि ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन और जीवन में सही दिशा प्रदान करते हैं। इस लेदर बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में कुल 30 टीमें अपना दम दिखा रही हैं, जिसका समापन 25 मार्च को होगा। टूर्नामेंट के आयोजन में आर्यन, हनी और गौरव महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed