{"_id":"6a4d02486b81a5dbc30f804e","slug":"d-pharmacy-admission-first-phase-of-online-counseling-process-begins-kangra-news-c-95-1-ssml1021-243563-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"डी-फार्मेसी दाखिला : प्रथम चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डी-फार्मेसी दाखिला : प्रथम चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा विभाग के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए दो वर्षीय फार्मेसी डिप्लोमा (डी-फार्मेसी) पाठ्यक्रमों में प्रथम चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिन अभ्यर्थियों ने 8 जून से 4 जुलाई तक तकनीकी शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण किया था, वे अब 14 जुलाई तक अपनी पसंद के संस्थानों का चयन कर सकते हैं।
निदेशक तकनीकी शिक्षा व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार प्रवेश केवल पीसीआई से अनुमोदित और बोर्ड से संबद्ध संस्थानों में ही दिए जाएंगे। प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित प्रॉस्पेक्टस और काउंसलिंग शेड्यूल बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
आवेदन प्रक्रिया में अभ्यर्थियों की सहायता के लिए प्रदेश के राजकीय बहुतकनीकी संस्थानों और औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में सुविधा केंद्र स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा किसी भी प्रश्न के समाधान के लिए विभाग ने टोल फ्री हेल्पलाइन 1800-180-8025 भी जारी की है, जिस पर सभी कार्य दिवसों में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक संपर्क किया जा सकता है।