फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Dadi Chaitru link road to be widened from Maned to Pasu.

Kangra News: मनेड से पासू तक चौड़ा होगा दाड़ी-चैतड़ू संपर्क मार्ग

Fri, 03 Jul 2026 01:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 03 Jul 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Dadi Chaitru link road to be widened from Maned to Pasu.
धर्मशाला। दाड़ी-चैतड़ू संपर्क मार्ग पर आवागमन करने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। लोक निर्माण विभाग मनेड से पासू तक सड़क को चौड़ा करने जा रहा है। इसके लिए विभाग ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। बरसात का मौसम समाप्त होते ही निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

मनेड से पासू तक का यह संपर्क मार्ग लंबे समय से संकरा होने के कारण वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। आमने-सामने वाहन आने पर जाम की स्थिति बन जाती है। बड़े वाहनों की आवाजाही भी मुश्किल रहती है। बरसात के दौरान सड़क की स्थिति और अधिक चुनौतीपूर्ण हो जाती है।
विज्ञापन

विभाग के अनुसार सड़क चौड़ी होने से क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। लोगों की आवाजाही सुगम होगी। सफर का समय कम होगा। आपातकालीन सेवाओं के साथ-साथ स्कूली बच्चों और किसानों को भी बेहतर सुविधा मिलेगी। विभाग की ओर से पिछले साल चैतड़ू से निचली मनेड तक सड़क को चौड़ा किया गया है। अब निचली मनेड से पासू में क्षतिग्रस्त डंगे तक सड़क को चौड़ा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, ठेकेदार नवनीत ठाकुर ने बताया कि बरसात के बाद सड़क को चौड़ा करने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। वहीं, लोक निर्माण विभाग मंडल धर्मशाला के अधिशासी अभियंता चंद्रशेखर ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है। बरसात के बाद काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed