{"_id":"6a63b474d96d32577006ad16","slug":"danger-looms-over-the-kotla-soldha-link-road-kangra-news-c-95-1-kng1047-246580-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: कोटला-सोलधा संपर्क मार्ग पर मंडराया खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: कोटला-सोलधा संपर्क मार्ग पर मंडराया खतरा
Sat, 25 Jul 2026 12:02 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 25 Jul 2026 12:02 PM IST
विज्ञापन
कोटला–सोलधा मार्ग पर बारिश से धंसी सड़क और आई दरारें। जागरूक पाठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटला (कांगड़ा)। लगातार बारिश के बीच कोटला-सोलधा संपर्क मार्ग की स्थिति चिंताजनक हो गई है। कई सुरक्षा डंगे धंसने लगे हैं जिससे सड़क का बड़ा हिस्सा कमजोर पड़ गया है। कई स्थानों पर सड़क के किनारे दरारें उभर आई हैं। समय रहते मरम्मत नहीं होने पर सड़क धंसने का खतरा पैदा हो गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि फोरलेन निर्माण के बाद बारिश का तेज बहाव सड़क के नीचे की मिट्टी को लगातार काट रहा है। इससे सुरक्षा डंगे कमजोर पड़ रहे हैं और भविष्य में फोरलेन को भी नुकसान पहुंचने की आशंका है।
ग्रामीण राकेश, रविंद्र, मनोहर और सुरेश ने बताया कि पिछले वर्ष भी भारी बारिश में कई डंगे गिर गए थे। लोक निर्माण विभाग ने केवल अस्थायी मरम्मत कर मामला छोड़ दिया। इस बार फिर वही स्थिति बन गई है।
विज्ञापन
इस मार्ग से प्रतिदिन सोलधा और आसपास के गांवों के लोग, विद्यार्थी, कर्मचारी, किसान और अन्य वाहन चालक आवाजाही करते हैं। बरसात में दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह सड़क अधिक जोखिम भरी हो गई है। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग से क्षतिग्रस्त डंगों का स्थायी निर्माण और सड़क के कमजोर हिस्सों पर प्राथमिकता के आधार पर सुरक्षा कार्य कराने की मांग की है।
..........
मैंने एनएचएआई के अधिकारियों को लिखित रूप से रिपोर्ट भेज दी है। हमारे स्तर पर जो भी कार्रवाई होगी, जल्दी से जल्दी शुरू की जाएगी। -राजेश कुमार, एसडीओ