{"_id":"6a315f783a5af7314700a290","slug":"deadline-extended-six-times-yet-the-dharamshala-smart-city-project-remains-incomplete-kangra-news-c-95-1-kng1045-239772-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: छह बार बढ़ी डेडलाइन, फिर भी अधूरी रही धर्मशाला स्मार्ट सिटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: छह बार बढ़ी डेडलाइन, फिर भी अधूरी रही धर्मशाला स्मार्ट सिटी
विज्ञापन
धर्मशाला बस स्टैंड के साथ निर्माण स्मार्ट सिटी की मल्टी स्टोरी पार्किंग। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
धर्मशाला। स्मार्ट सिटी के सपनों को साकार करने के लिए शुरू की गई धर्मशाला स्मार्ट सिटी परियोजना निर्धारित समय सीमा के बावजूद पूरी नहीं हो सकी है। हैरानी की बात यह है कि परियोजना को पूरा करने के लिए अब तक छह बार समय सीमा बढ़ाई जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद शहर में कई महत्वपूर्ण कार्य अभी भी अधूरे पड़े हैं।
स्मार्ट सिटी मिशन के तहत धर्मशाला में आधुनिक बुनियादी ढांचे के विकास, यातायात व्यवस्था सुधार, पार्किंग, सौंदर्यीकरण और जनसुविधाओं के विस्तार जैसे कार्य किए जाने थे। हालांकि तय समय सीमा बीतने के बाद भी इन योजनाओं का लाभ लोगों तक पूरी तरह नहीं पहुंच पाया है। बार-बार मोहलत मिलने के बाद भी धर्मशाला पूरी तरह स्मार्ट सिटी नहीं बन पाई है, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
धर्मशाला को वर्ष 2016 में स्मार्ट सिटी का दर्जा मिला था और मूल रूप से सभी परियोजनाएं जून 2021 तक पूरी की जानी थीं। कार्य समय पर पूरे न होने के कारण केंद्र सरकार ने पहले डेडलाइन जून 2023, फिर जून 2024, मार्च 2025, जून 2025 और उसके बाद दिसंबर 2025 तक बढ़ाई। इसके बाद भी कार्य पूरे न होने पर अब अंतिम डेटलाइन 30 जून, 2026 तय की गई है, जिसकी समय सीमा भी नजदीक आ चुकी है।
विज्ञापन
धर्मशाला में 10 साल बाद भी बहुमंजिला पार्किंग, फुटबाल मैदान और स्मार्ट रोड के कार्य अधर में लटके हुए हैं। लोगों का कहना है कि इतने लंबे समय के बाद भी परियोजनाओं का अधूरा रहना प्रशासनिक विफलता है।
करोड़ों के ये प्रमुख प्रोजेक्ट्स अभी भी अधूरे:
बहुमंजिला पार्किंग : बस अड्डा धर्मशाला के पास करीब 31.83 करोड़ रुपये की लागत से 500 वाहनों की क्षमता वाली पार्किंग का कार्य अभी चल रहा है।
स्मार्ट रोड : स्कूल शिक्षा बोर्ड कार्यालय से बस अड्डा तक लगभग 25.17 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली स्मार्ट रोड का निर्माण अधूरा है।
फुटबाल स्टेडियम : क्रिकेट स्टेडियम के पास करीब 10.50 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला फुटबॉल मैदान भी अभी तैयार नहीं हुआ है।
स्ट्रीट वेंडिंग जोन : नाइट स्ट्रीट फूड मार्केट और वेंडिंग जोन पर करीब 4.98 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं, जिसका कार्य अंतिम चरण में है।
स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत कुल 80 कार्य किए गए हैं। अब केवल तीन बड़ी परियोजनाएं हैं, जिनका कार्य चल रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही इन बचे हुए कार्यों को पूरा कर लिया जाएगा। -जफर इकबाल, सीईओ, स्मार्ट सिटी धर्मशाला।