फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Demand decreased in the district after getting gas cylinder

Kangra News: गैस सिलिंडर मिलने के बाद जिले में घटी मांग

Sat, 04 Jul 2026 01:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 04 Jul 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Demand decreased in the district after getting gas cylinder
धर्मशाला। जिले में रसोई गैस सिलिंडरों की आपूर्ति नियमित होने के बाद उपभोक्ताओं की मांग घट गई है। करीब दो महीने पहले जिले में गैस सिलिंडरों की दैनिक मांग 10 हजार तक पहुंच गई थी लेकिन अब यह घटकर लगभग छह हजार सिलिंडर प्रतिदिन रह गई है।
विज्ञापन

दो महीने तक जिले में पहले अनियमित आपूर्ति और संभावित कमी की आशंका के चलते बड़ी संख्या में उपभोक्ता समय से पहले सिलिंडर बुक करवा रहे थे। इससे जिले में अचानक मांग बढ़ गई थी। अब गैस एजेंसियों के माध्यम से नियमित और पर्याप्त आपूर्ति होने के कारण उपभोक्ता आवश्यकता के अनुसार ही सिलिंडर बुक करवा रहे हैं। शहरी क्षेत्र में बुकिंग के दाे दिनों के भीतर उपभोक्ताओं को सिलिंडर दिया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में निर्धारित दिन के आधार पर सप्लाई दी जा रही है।
विज्ञापन

वहीं, जिला मुख्यालय धर्मशाला में भी पालमपुर की एजेंसी की ओर से दी गई 26 जुलाई तक की बुकिंग एक-दो दिन में पूरी कर दी जाएगी। अब धर्मशाला की एजेंसी की ओर से भी उपभोक्ताओं को 27 जुलाई से की गई बुकिंग की सप्लाई दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले कांगड़ा के जिला नियंत्रक पुरुषोत्तम सिंह ने बताया कि अब जिला में नियमित सप्लाई पहुंच रही है। जिले में प्रतिदिन छह हजार के करीब घरेलू सिलिंडर और 900 के करीब व्यावसायिक सिलिंडर की सप्लाई दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed