{"_id":"6a4bfc3b41c041c16301576a","slug":"demand-for-battery-operated-car-service-for-the-elderly-and-differently-abled-kangra-news-c-95-1-kng1047-243355-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: बुजुर्गों-दिव्यांगों के लिए बैटरी कार सेवा शुरू करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: बुजुर्गों-दिव्यांगों के लिए बैटरी कार सेवा शुरू करने की मांग
Wed, 08 Jul 2026 12:10 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Wed, 08 Jul 2026 12:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। ज्वालामुखी विकास सभा ने बस अड्डे से श्री ज्वाला जी मंदिर तक वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगों और छोटे बच्चों के लिए सुगम आवागमन व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग उठाई है। सभा के महासचिव राकेश चंद्र ने कहा कि इस मार्ग पर शुल्क आधारित बैटरी कार या ई-रिक्शा सेवा शुरू की जाए। इस संबंध में सभा ने उपमंडलाधिकारी और मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।
उन्होंने आरोप लगाया कि जहां एक ओर आम श्रद्धालुओं के वाहनों को प्रतिबंधित किया जाता है, वहीं दूसरी ओर नई गाड़ियों की पूजा के नाम पर कुछ लोगों को मंदिर मार्ग तक जाने की अनुमति मिल जाती है। किसी भी प्रकार का दोहरा मापदंड उचित नहीं है। साथ ही आयु और चिकित्सकीय प्रमाण के आधार पर जरूरतमंद श्रद्धालुओं के लिए विशेष वाहन पास जारी करने की व्यवस्था करने की मांग की है। संवाद