{"_id":"6a67bc2a8721971e9601568e","slug":"demand-to-declare-the-cow-the-national-animal-kangra-news-c-95-1-kng1037-247061-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: गोमाता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: गोमाता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग
Tue, 28 Jul 2026 01:44 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 28 Jul 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। गो-सम्मान आह्वान अभियान के तहत देशभर में जनसमर्थन जुटाने की मुहिम तेज कर दी गई है। सोमवार को स्वामी रविंद्रानंद दास तपोवन वृंदावन के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर गोवंश संरक्षण और गोमाता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग उठाई। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि अभियान देश के 36 प्रांतों और करीब 5000 तहसीलों में चलाया जा रहा है। आजादी के 75 वर्ष बाद भी गोवंश का संरक्षण सुनिश्चित नहीं हो पाया है। अभियान के पहले चरण में प्रधानमंत्री को देशभर से पोस्टकार्ड भेजे जाएंगे। इसके अलावा मिस्ड कॉल और ऑनलाइन याचिका के माध्यम से भी जनसमर्थन जुटाया जा रहा है। दिल्ली में विशेष प्रार्थना सभा आयोजित करने की भी योजना है।
अभियान से जुड़े लोगों ने बताया कि प्रदेश में भी संपर्क सूत्र निर्धारित किए जाएंगे। उन्होंने मांग की कि डीजल, पेट्रोल, मंदिर, स्टांप शुल्क, कृषि उपज, खनन, भारी आधारभूत संरचना और टोल टैक्स जैसी सेवाओं पर विशेष गो-कर लगाया जाए ताकि देशभर में लावारिस गोवंश के संरक्षण और देखभाल की व्यवस्था की जा सके।