सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Demand to upgrade the status of CHC Nagrota Surian

Kangra News: सीएचसी नगरोटा सूरियां का दर्जा बढ़ाने की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 12 Apr 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Demand to upgrade the status of CHC Nagrota Surian
विज्ञापन
बरियाल (कांगड़ा)। नगरोटा सूरियां क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी को लेकर लोगों में गुस्सा बढ़ने लगा है। स्थानीय निवासियों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नगरोटा सूरियां का दर्जा बढ़ाकर नागरिक अस्पताल बनाने की मांग उठाई है। उनका कहना है कि बढ़ती आबादी और क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए मौजूदा स्वास्थ्य सेवाएं अपर्याप्त हो रही हैं।
Trending Videos

पूर्व प्रधान संजय महाजन, जीएस वेदी, और स्थानीय निवासियों जसवंत सिंह, अश्वनी गुलेरिया, आनंद साहिल, सरूप सिंह, सतविंदर कुमार, रमेश चंद, सुधीर कुमार आदि का कहना है कि नगरोटा सूरियां और आसपास के कई गांवों की बड़ी आबादी इस स्वास्थ्य केंद्र पर निर्भर है। लेकिन सीमित संसाधनों, डॉक्टरों की कमी और आधुनिक सुविधाओं के अभाव के कारण मरीजों को अक्सर लंबी दूरी तय कर जवाली, नूरपुर या टांडा आदि अन्य अस्पतालों का रुख करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने इस स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा बढ़ाकर 50 बिस्तरों का करने की अधिसूचना जारी की थी लेकिन सरकार बदलते ही अधिसूचना को रद्द कर दिया गया। लोगों का मानना है कि अगर इस स्वास्थ्य केंद्र को नागरिक अस्पताल का दर्जा मिल जाता है, तो यहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती, बेहतर उपकरण और अधिक बिस्तर की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
लोगों ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रोफेसर चंद्र कुमार से मांग की है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगरोटा सूरियां का दर्जा शीघ्र बढ़ाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed