सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Deputy Chief Whip Pathania honored the promising students

Kangra News: उपमुख्य सचेतक पठानिया ने नवाजे होनहार

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Deputy Chief Whip Pathania honored the promising students
विज्ञापन
शाहपुर (कांगड़ा)। एसआरएम पब्लिक स्कूल हारचक्कियां में शनिवार को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह मनाया गया। इसमें उपमुख्य सचेतक और विधायक केवल सिंह पठानिया ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उपमुख्य सचेतक सहित अन्य ने देश के प्रथम परमवीर चक्र विजेता मेजर सोमनाथ शर्मा की जयंती पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। समारोह में उन्होंने शिक्षा, सांस्कृतिक एवं खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। उन्होंने बच्चों की सांस्कृतिक गतिविधियों के प्रोत्साहन के लिए अपनी ओर से 51 हजार रुपये देने की भी घोषणा की। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इससे पूर्व उपमुख्य सचेतक एवं विधायक केवल सिंह पठानिया ने वन विभाग, विश्राम गृह लपियाणा का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं का जायज़ा लिया।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed