सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Devraj of Mandi won the Bhilla wrestling match.

Kangra News: मंडी के देवराज ने जीता भिल्ला का दंगल

संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 29 Mar 2026 07:27 AM IST
विज्ञापन
Devraj of Mandi won the Bhilla wrestling match.
विज्ञापन
छोटी माली में रिशु ने रोहित को हराकर बनाया दबदबा
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
थुरल (कांगड़ा)। बलिदानी उप निरीक्षक दलीप चंद और बलिदानी सिपाही दलजीत सिंह राणा की यादगार में पंचायत धमणलाहड़ के गांव भिल्ला में आयोजित दो दिवसीय छिंज मेले का शनिवार को समापन हो गया। मेले का समापन कौना पंचायत के गांव घरथूं निवासी एवं मुंबई के प्रमुख व्यवसायी नरेश कुमार शर्मा ने किया। मेले के अंतिम दिन कुश्ती प्रतियोगिता में छोटी माली का मुकाबला स्थानीय पंचायत के रिशु और रोहित के बीच हुआ, जिसमें रिशु ने रोहित को पटखनी देकर छोटी माली प्रतियोगिता जीती।
विजेता को 2100 रुपये और उपविजेता को 1100 रुपये पुरस्कार दिया गया। कुश्ती प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला देवराज निवासी मंडी और पहलवान गोकू जम्मू के बीच हुआ, जिसमें देवराज पहलवान ने गोकू को हराकर फाइनल मुकाबला जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यातिथि ने विजेता पहलवान देवराज को 11,100 रुपये और पीतल की गदा पुरस्कार दिया। उपविजेता पहलवान गोकू को 10100 रुपये पुरस्कार दिया। मेला कमेटी प्रधान सूबेदार मोहिंद्र सिंह राणा ने मुख्यातिथि को पगड़ी पहनाकर स्मृति चिह्न भेंट किया। मुख्यातिथि नरेश कुमार शर्मा ने मेला कमेटी को अपनी ओर से एक लाख 11 हजार रुपये दिए। इस मौके पर स्थानीय पंचायत प्रधान विजय सिंह राणा, कल्याण चंद राणा, संजय कुमार, कैप्टन सुनील कुमार, सूबेदार मदन लाल, कैप्टन सुनील कुमार, हवलदार धर्म सिंह, सन्नी कुमार, शांति कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed