फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   District-level badminton tournament to be held in Dharamshala from the 29th.

Kangra News: धर्मशाला में 29 से होगी जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता

Wed, 15 Jul 2026 05:53 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 05:53 AM IST
विज्ञापन
District-level badminton tournament to be held in Dharamshala from the 29th.
धर्मशाला। जिला बैडमिंटन संघ कांगड़ा धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में 29 और 30 जुलाई को दो दिवसीय जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता करवाएगा। इसमें जिलेभर के खिलाड़ी विभिन्न आयु वर्गों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शटलर आगामी राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में जिला कांगड़ा की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन

संघ के अनुसार प्रतियोगिता में अंडर-13, अंडर-15, जूनियर अंडर-19 और सीनियर वर्ग के मुकाबले होंगे। इसमें खिलाड़ी एकल, युगल और मिक्स डबल श्रेणी में दमखम दिखाएंगे। प्रतियोगिता के विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को संघ सम्मानित करेगा। जिला बैडमिंटन संघ के सचिव विलास हंस ने कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ियों को 26 जुलाई तक अपना पंजीकरण करवाना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

संघ ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि के बाद किसी भी खिलाड़ी का पंजीकरण स्वीकार नहीं किया जाएगा और न ही उन्हें प्रतियोगिता में भाग लेने की अनुमति दी जाएगी। उन्होंने सभी इच्छुक खिलाड़ियों से समय रहते अपना पंजीकरण सुनिश्चित करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed