फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Drain blocked due to four-lane construction; residents in distress due to slush.

Kangra News: फोरलेन के निर्माण से नाला बंद, कीचड़ से लोग बेहाल

Wed, 22 Jul 2026 08:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 22 Jul 2026 08:05 AM IST
विज्ञापन
Drain blocked due to four-lane construction; residents in distress due to slush.
नूरपुर के वार्ड-एक में फोरलेन बाईपास के कार्य के कारण नाला बंद होने से सड़क पर बहता पानी। -स्रो
नूरपुर (कांगड़ा)। नगर परिषद नूरपुर के वार्ड दो में फोरलेन बाईपास की कटिंग का कार्य स्थानीय लोगों और व्यापारियों के लिए मुसीबत बन गया है। भारी बारिश के चलते वार्ड-एक में भारतीय स्टेट बैंक के सामने स्थित बरसाती नाला मलबे से लबालब हो गया है। इससे वार्ड-दो की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी और आईटीआई रोड पर कीचड़ व जलभराव होने से पैदल चलना भी दुभर हो गया है।
विज्ञापन

समस्या के स्थायी समाधान को लेकर मंगलवार को वार्ड दो की पार्षद रजनी महाजन और नूरपुर सुधार सभा के अध्यक्ष प्रमोद महाजन की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम अरुण शर्मा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि नाला बंद होने से गंदा पानी दुकानों में घुस रहा है। इससे व्यापारियों को नुकसान झेलना पड़ रहा है। सुधार सभा और पार्षद ने प्राथमिकता के आधार पर जल निकासी की व्यवस्था करने की मांग की।
विज्ञापन

उधर, मामले पर संज्ञान लेते हुए एसडीएम नूरपुर अरुण शर्मा ने आश्वासन दिया कि अगले एक-दो दिनों के भीतर सड़क किनारे नाली निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग या नगर परिषद के माध्यम से बंद नाले को तुरंत खुलवाया जाएगा ताकि आम जनता और व्यापारियों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed