फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Streams in spate at Kotla; shops suffer damage.

Kangra News: कोटला में उफान पर खड्डें, दुकानों को पहुंचा नुकसान

Wed, 22 Jul 2026 07:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 22 Jul 2026 07:49 AM IST
विज्ञापन
Streams in spate at Kotla; shops suffer damage.
शिव मंदिर त्रिलोकपुर के साथ बहने वाली तोतकी खड्ड में उफन से मंदिर में घुसा पानी और मलबा। संवाद
कोटला (कांगड़ा)। क्षेत्र में मंगलवार सुबह से जारी मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई है। कई इलाकों में जलभराव से बाढ़ जैसे हालात बन गए। इससे लोक निर्माण विभाग की लापरवाही भी खुलकर सामने आ गई है। 32 मील स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस चौक पर नाली निर्माण न होने के कारण पूरा चौक खड्ड में तब्दील हो गया।
विज्ञापन

क्षेत्र की बराहल, बाड़ा, देहर और भेड़ खड्डों सहित स्थानीय नाले उफान पर आने से आवागमन ठप हो गया। प्राकृतिक शिव मंदिर त्रिलोकपुर के साथ बहती तोतकी खड्ड का पानी मंदिर परिसर में घुस गया। इससे वहां कई फीट कीचड़ जमा हो गया। बाद में पुजारियों व श्रद्धालुओं ने कीचड़ को हटाया।
विज्ञापन

कोटला में लक्की अहाता की दुकानों में भी पानी घुसने से तीन फ्रीज, एक एलईडी और खाद्य सामग्री सहित एक मशीन पूरी तरह खराब हो गई। उधर, नियांगल लिंक रोड पर लगी पुरानी कंक्रीट पाइप पुलिया जाम होने से पानी सड़क पर बहता रहा। स्थानीय निवासियों में विजय, रविंद्र और राकेश ने इसके लिए प्रशासन और पीडब्ल्यूडी पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि जाम पाइप पुलिया की जगह आरसीसी पुलिया बनाई जाए। इसके साथ ही निकासी नालियों की समय पर सफाई सुनिश्चित की जाए।

शिव मंदिर त्रिलोकपुर के साथ बहने वाली तोतकी खड्ड में उफन से मंदिर में घुसा पानी और मलबा। संवाद

शिव मंदिर त्रिलोकपुर के साथ बहने वाली तोतकी खड्ड में उफन से मंदिर में घुसा पानी और मलबा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed