सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Dry grass was brought from Haryana for the eco park.

Kangra News: ईको पार्क के लिए हरियाणा से मंगवाई घास सूखी

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Dry grass was brought from Haryana for the eco park.
विज्ञापन
धर्मशाला। स्मार्ट सिटी धर्मशाला के वार्ड-7 में बनाया गया ईको पार्क विकास के नाम पर सरकारी धन की बर्बादी का नमूना बन गया है। करीब 51 लाख रुपये की लागत से बनाए आधे-अधूरे पार्क की स्थिति आज यह है कि यहां लगे पेड़ तो बढ़ नहीं पाए, लेकिन सुरक्षा के लिए रखे गए तीन दर्जन ट्री-गार्ड गायब होने शुरू हो गए हैं।
Trending Videos

पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए वन विभाग ने विशेष तौर पर हरियाणा से पांच ट्रक घास मंगवाई थी। मजदूरों ने घास को ट्रकों से उतारकर सड़क किनारे रखा, लेकिन देखरेख के अभाव में वह घास बिछाने से पहले ही सूखकर ढेर हो गई। स्थानीय निवासियों में अरुण कुमार, अश्वनी, तरसेम, पंकज और कांता देवी आदि का कहना है कि स्मार्ट सिटी योजना के तहत करोड़ों खर्च होने के बाद भी धरातल पर कुछ नजर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हैरानी की बात यह है कि नगर निगम की बैठकों में न तो सत्ता पक्ष और न ही विपक्ष ने इस लापरवाही पर कभी आवाज उठाई। पार्क की तारबंदी के बावजूद रातों-रात ट्री-गार्ड्स का गायब होना सुरक्षा व्यवस्था और विभागीय निगरानी पर सवालिया निशान लगा रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तुरंत हस्तक्षेप की मांग की है ताकि पार्क को व्यवस्थित किया जा सके और लापता सरकारी संपत्ति का पता लगाया जा सके।

ट्री-गार्ड हमने संभाल कर रखे हैं : डीएफओ
ईको पार्क के लिए आए ट्री-गार्ड्स को हमने सुरक्षित रखवा लिया है। चूंकि पार्क की पहले ही तारबंदी की जा चुकी है, इसलिए वहां फिलहाल ट्री-गार्ड्स की आवश्यकता नहीं है। पार्क में नए पौधे लगाए गए हैं जो धीरे-धीरे बढ़ रहे हैं। -अमित शर्मा, डीएफओ धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed