फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Elderly woman injured after being struck by a stone; referred to Tanda.

Kangra News: पत्थर की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला घायल, टांडा रेफर

Thu, 18 Jun 2026 07:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 18 Jun 2026 07:33 AM IST
विज्ञापन
Elderly woman injured after being struck by a stone; referred to Tanda.
लंबागांव (कांगड़ा)। स्थानीय पुलिस थाना के तहत मक्कड़ गांव में बुधवार सुबह ढांक से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 68 वर्षीय एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान श्रेष्ठा देवी पत्नी सुरिंद्र कुमार निवासी मक्कड़, जयसिंहपुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार श्रेष्ठा देवी अपने घर से कुछ ही दूरी पर स्थित अपनी देवरानी के घर जा रही थीं। इसी दौरान अचानक ऊपर ढांक से गिरे पत्थर की चपेट में आने से उनके सिर पर गंभीर चोट लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर मौके पर ही अचेत हो गईं। पास ही मौजूद उनके देवर ने परिजनों की मदद से उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल जयसिंहपुर पहुंचाया।
विज्ञापन

अस्पताल में चिकित्सकों ने महिला की नाजुक हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल टांडा रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि महिला की हालत बेहद गंभीर है और वह कोमा में हैं। डीएसपी बैजनाथ संदीप शर्मा ने बताया कि पुलिस ने घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed