सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Election process explained to 63 AROs and 444 polling officers in Paragpur

Kangra News: परागपुर में 63 एआरओ और 444 मतदान अधिकारियों को समझाई चुनाव प्रक्रिया

संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 22 May 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Election process explained to 63 AROs and 444 polling officers in Paragpur
विज्ञापन
परागपुर (कांगड़ा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला परागपुर (बॉय) में वीरवार को बीडीओ मीना शर्मा की अध्यक्षता में चुनावी कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान चुनाव ड्यूटी में तैनात 63 सहायक रिटर्निंग अधिकारियों (एआरओ) और 444 मतदान अधिकारियों को चुनाव प्रक्रिया की बारीकियों से रूबरू करवाया गया।
Trending Videos


कार्यशाला के दौरान ब्लॉक प्रशासन की ओर से सभी मतदान अधिकारियों को बैलेट पेपर जारी किए गए। मीना शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा सभी मतदान अधिकारी जारी किए गए मतपत्रों पर चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों के नाम दर्ज करने की प्रक्रिया को पूरी सजगता के साथ समय पर पूरा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, खंड समाज शिक्षा और योजना अधिकारी राजकुमार ने बताया कि चुनाव को लेकर रूट प्लान तैयार कर लिया गया है। 24 मई को कुल 111 पोलिंग पार्टियां परागपुर ब्लॉक कार्यालय परिसर से अपने-अपने आवंटित मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगी।
विज्ञापन

इस मौके पर मौजूद पंचायत निरीक्षक देशराज वालिया ने भी अधिकारियों को मत पत्रों की सुरक्षा, गोपनीयता और चुनाव से जुड़े तकनीकी नियमों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed