सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Electricity Board pensioners demanded payment of arrears and other pending allowances.

Kangra News: विद्युत बोर्ड के पेंशनरों ने एरियर समेत अन्य लंबित भत्तों का मांगा भुगतान

संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 07 Apr 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Electricity Board pensioners demanded payment of arrears and other pending allowances.
विज्ञापन
फतेहपुर (कांगड़ा)। विद्युत बोर्ड पेंशनर फोरम फतेहपुर की मासिक बैठक शिवा पैलेस फतेहपुर में इकाई केे प्रधान मोहिंद्र सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस दौरान पेंशनरों ने नए वेतनमान के अनुसार देय एरियर, ग्रेच्युटी और लीव इनकैशमेंट का भुगतान शीघ्र करने की मांग उठाई। इसके साथ ही लंबित डीए की किश्तें और पहले से जारी डीए का एरियर भी तुरंत जारी करने की मांग की।
Trending Videos

इकाई सचिव कुलजीवन डोगरा ने कहा कि पेंशनरों की मांगों के प्रति बोर्ड प्रबंधन का उदासीन रवैया चिंता का विषय है, जिससे पेंशनर्स में रोष व्याप्त है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि मांगों को लगातार अनदेखा किया गया तो पेंशनर अपने हकों की लड़ाई के लिए सड़कों पर उतरने से भी पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य सलाहकार धर्मवीर कपूर ने कहा कि विद्युत बोर्ड को अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाने की आवश्यकता है। उन्होंने फील्ड में विद्युत लाइनों के रखरखाव में भारी कमी बताते हुए कहा कि कई स्थानों पर बिजली की लाइनें पेड़ों की टहनियों से टच कर रही हैं, जिससे बिजली जमीन में खपती है और बोर्ड को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। समय-समय पर लाइनों से टच करती टहनियों की कटाई सुनिश्चित की जानी चाहिए।
इकाई अध्यक्ष मोहिंद्र सिंह ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर के बयान का हवाला देते हुए प्रदेश में स्मार्ट मीटर लगाने की योजना को तत्काल बंद करने की मांग की। इसके साथ ही आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए समयबद्ध नीति बनाने और विद्युत बोर्ड कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग भी रखी। इस दौरान धर्मवीर कपूर, वीर सिंह ठाकुर, जालम सिंह, रुमेल सिंह, कुलवंत सिंह, कृपाल सिंह, शमशेर सिंह सहित अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed