सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   ENC office of Jal Shakti Department restored in Fatehpur

Kangra News: फतेहपुर में जल शक्ति विभाग का ईएनसी कार्यालय बहाल

संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 04 Jun 2026 08:38 AM IST
विज्ञापन
ENC office of Jal Shakti Department restored in Fatehpur
विज्ञापन
फतेहपुर (कांगड़ा)। प्रदेश सरकार ने शाह नहर परियोजना से जुड़े इंजीनियर-इन-चीफ (प्रोजेक्ट) कार्यालय को पुनः फतेहपुर स्थानांतरित करने की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही अब सिंचाई, फ्लड प्रोटेक्शन, लघु सिंचाई और ट्यूबवेल परियोजनाओं की तकनीकी रूपरेखा तैयार करने का मुख्य केंद्र फतेहपुर बन गया है।
Trending Videos

इस कार्यालय की स्थापना वर्ष 2013 में तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और विधायक सुजान सिंह पठानिया के प्रयासों से हुई थी, जिसे 2019 में मंडी स्थानांतरित कर दिया गया था। इसके बाद से ही स्थानीय जनता लगातार इसकी बहाली की मांग कर रही थी। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 22 अप्रैल 2026 को जखबड़ में आयोजित जनसभा के दौरान जनता की इस मांग को पूरा करने का वादा किया था, जिसे अब सरकार ने अमलीजामा पहना दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कार्यालय के आने से फतेहपुर, इंदौरा, नूरपुर, जवाली, देहरा और शाहपुर क्षेत्रों के हजारों किसानों को बड़ा लाभ मिलेगा। शाह नहर (फतेहपुर), स्थाथा नहर (जवाली), फिना सिंह नहर (नूरपुर) और सुखाहार सिंचाई योजना जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाएं अब सीधे यहीं से संचालित होंगी। स्थानीय विधायक एवं योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया ने इसे क्षेत्र की जनता के लिए एक ऐतिहासिक निर्णय बताया है। उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि सरकार ने वादा पूरा कर विकास की गति को और तेज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed