सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Preparations to increase taxi fares after increase in petroleum prices

Kangra News: पेट्रो पदार्थों के दामों की बढ़ोतरी के बाद टैक्सी किराया बढ़ाने की तैयारी

संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 04 Jun 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Preparations to increase taxi fares after increase in petroleum prices
विज्ञापन
धर्मशाला। पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों और वाहन परिचालन के बढ़ते खर्चों का असर अब धर्मशाला और आसपास के क्षेत्रों में टैक्सी सेवाओं पर पड़ने लगा है। टैक्सी यूनियनों ने संकेत दिए हैं कि यदि ईंधन की कीमतों में राहत नहीं मिली तो यात्रियों को जल्द ही अधिक किराया चुकाना पड़ सकता है, यानी जल्द किराया बढ़ाया जा सकता है।
Trending Videos

टैक्सी यूनियनों के पदाधिकारियों का कहना है कि न केवल ईंधन, बल्कि वाहन रखरखाव, स्पेयर पार्ट्स और अन्य परिचालन खर्चों में भी भारी वृद्धि हुई है, जिससे टैक्सी कारोबार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। एक्स सर्विस मैन यूनियन के प्रधान लकिंद्र चावला, हनुमान टैक्सी यूनियन के नरेश कुमार और कोटवाली बाजार के कपिल देव सहित अन्य पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि मौजूदा किराया ढांचे में सेवाएं संचालित करना अब कठिन होता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किराया वृद्धि के मुद्दे पर अंतिम निर्णय लेने के लिए जिला की विभिन्न टैक्सी यूनियनों के प्रधान जल्द ही एक संयुक्त बैठक आयोजित करेंगे। इस बैठक में ईंधन की कीमतों, रखरखाव खर्च और चालकों की आर्थिक स्थिति पर चर्चा की जाएगी। यूनियनों ने यह भी स्पष्ट किया है कि वे यात्रियों के हितों का पूरा ध्यान रखेंगे और सभी पक्षों से विचार-विमर्श के बाद ही किराए में संशोधन को लेकर औपचारिक घोषणा की जाएगी। अभी तक बढ़ी कीमतों के साथ सामंजस्य बिठाना ऑपरेटरों के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed