सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   The national flag was hoisted upside down in the Mini Secretariat Complex, Dehra.

Kangra News: लघु सचिवालय परिसर देहरा में उल्टा फहरा दिया राष्ट्रीय ध्वज

संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 04 Jun 2026 08:33 AM IST
विज्ञापन
The national flag was hoisted upside down in the Mini Secretariat Complex, Dehra.
विज्ञापन
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। लघु सचिवालय परिसर देहरा में बुधवार को राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का मामला सामने आया है। सरकारी कार्यालयों के मुख्य केंद्र में तिरंगे को उल्टा फहराए जाने की खबर फैलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में प्रशासन के प्रति गहरा रोष है।

बुधवार सुबह जब आमजन अपने दैनिक कार्यों के लिए लघु सचिवालय पहुंचे तो तिरंगे की स्थिति देखकर स्तब्ध रह गए। झंडे को निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं लगाया गया था। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी वीडियो बनाई और सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। नागरिकों ने इसे देश की आन-बान और शान के साथ खिलवाड़ करार दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का तर्क है कि जिस स्थान पर सरकारी तंत्र संचालित होता है, वहां राष्ट्रीय प्रतीकों के प्रति इतनी बड़ी लापरवाही चिंताजनक है। उधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए तहसीलदार देहरा कर्मचंद कालिया ने संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा कि सचिवालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराने और उसके रख-रखाव की जिम्मेदारी नगर परिषद की है। तहसीलदार ने नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी से तत्काल विस्तृत जांच रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
Trending Videos

प्रशासनिक गलियारों में भी इस चूक को लेकर चर्चाएं तेज हैं। स्थानीय लोगों ने मांग उठाई है कि यह जांच केवल कागजी खानापूर्ति तक सीमित न रहे। लोगों का कहना है कि संबंधित कर्मियों की जवाबदेही तय की जाए ताकि भविष्य में राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान में किसी प्रकार की कोताही न बरती जाए। अब सबकी निगाहें जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं कि क्या यह महज मानवीय भूल थी या किसी कर्मचारी की गंभीर लापरवाही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed