फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Evicting people from the land is the government's dictatorial attitude: Mona

भूमि खाली करवाना सरकार का तानाशाह रवैया : मोना

Sun, 12 Jul 2026 11:58 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 11:58 AM IST
विज्ञापन
Evicting people from the land is the government's dictatorial attitude: Mona
धर्मशाला। आरएंडआर के तहत भूमि खाली करवाने की प्रक्रिया को लेकर गगल हवाई अड्डा विस्तारीकरण संघर्ष समिति ने रोष व्यक्त किया है। समिति अध्यक्ष रजनीश मोना ने बताया कि समाचार पत्रों और सोशल मीडिया के माध्यम से भूमि खाली करवाने के बारे में जानकारी मिल रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार और प्रशासन का यह तानाशाह रवैया हैरान करने वाला है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोगों को परियोजना के आधार पर कीमत नहीं दी गई और अब लोगों को ठगकर भूमि से जबरन हटाया जा रहा है। साथ ही आपने आप से ही यह कानून बना दिया गया है कि पहले भूमि का कब्जा लिया जाएगा। उसके बाद आरएंडआर के पैसे दिए जाएंगे। सरकार अपनी पट्टिका लगाने के लिए लोगों को बरसात के मौसम में उठाने का काम कर रही है।
विज्ञापन

सरकार की यह जिम्मेदारी बनती है कि पहले विस्थापितों को सही ढंग से बसाया जाए। उसके बाद कब्जा लिया जाए। उन्होंने मांग की है कि आरएंडआर के बदले आठ मरला भूमि एयरोसिटी में दी जाए, ताकि लोग अपना व्यवसाय कर सकें। उन्होंने कहा कि सरकार का यह तानाशाह रवैया लोगों के बिखराव का नतीजा है। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया है कि वे सभी इकट्ठे होकर अपनी इस समस्या का समाधान करें न कि बिखर कर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed