फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Pensioners outraged over unmet demands.

Kangra News: मांगें पूरी न करने पर पेंशनरों में आक्रोश

Sun, 12 Jul 2026 11:58 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 11:58 AM IST
विज्ञापन
Pensioners outraged over unmet demands.
नूरपुर (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश गवर्नमेंट पेंशनर एसोसिएशन नूरपुर की बैठक शनिवार को इंदिरा प्रभा आदर्श पब्लिक स्कूल नूरपुर में हुई। इसकी अध्यक्षता संघ के प्रदेश अध्यक्ष एसएल गुप्ता ने की। बैठक में पेंशनर के मुद्दों पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि लंबे समय से सरकार के समक्ष पेंशनर की मांगों को रख रहे हैं, जिनका अभी तक समाधान नहीं हो पाया है। इस कारण पेंशनरों में सरकार के प्रति आक्रोश है। उन्होंने सरकार से लंबित 15 फीसदी डीए की किस्तों को शीघ्र जारी करने का भी आग्रह किया। हिमाचल प्रदेश गवर्नमेंट पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव जसवंत धीमान ने पेंशनर की मांगों को शीघ्र पूरा करने की भी मांग की। इस मौके पर एसोसिएशन के पदाधिकारी, राकेश शर्मा, अजीत मेहता, सतीश शर्मा, आरसी शर्मा, आरके गुप्ता, इंद्र पाल शर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed