{"_id":"6a532f91ef7cb6297c0e35e3","slug":"video-dharamshala-weather-dense-fog-low-visibility-headlights-on-vehicles-2026-07-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Dharamshala Weather: घनी धुंध की चादर में लिपटा धर्मशाला, दिन में भी जलानी पड़ी वाहनों की लाइटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dharamshala Weather: घनी धुंध की चादर में लिपटा धर्मशाला, दिन में भी जलानी पड़ी वाहनों की लाइटें
Ankesh Dogra
Updated Sun, 12 Jul 2026 11:39 AM IST
Link Copied
कांगड़ा जिले के धर्मशाला शहर में रविवार सुबह घनी धुंध छाने से जनजीवन प्रभावित रहा। सुबह से ही शहर और आसपास के क्षेत्रों में दृश्यता काफी कम हो गई, जिसके कारण वाहन चालकों को दिन के समय भी हेडलाइट और इंडिकेटर जलाकर सफर करना पड़ा।
घनी धुंध के चलते सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही और लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर दृश्यता बेहद कम होने से चालकों को अतिरिक्त सतर्कता बरतनी पड़ी, ताकि किसी भी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके।
हालांकि, दिन चढ़ने के साथ मौसम में सुधार हुआ और धुंध धीरे-धीरे छंटने लगी। इसके बाद यातायात सामान्य हुआ और लोगों को राहत मिली। मौसम में आए इस बदलाव से क्षेत्र के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई, जिससे वातावरण में ठंडक बढ़ गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।