फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Exuberance amidst the silence: Kachhari Adda echoed with chants of 'Jai Shri Ram' at 3 o'clock.

Kangra News: लाइव रिपोर्ट...सन्नाटे में भरा उल्लास, तीन बजे जय श्री राम के जयघोष से गूंजा कचहरी अड्डा

Thu, 02 Jul 2026 07:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 02 Jul 2026 07:42 AM IST
विज्ञापन
Exuberance amidst the silence: Kachhari Adda echoed with chants of 'Jai Shri Ram' at 3 o'clock.
धर्मशाला नगर निगम के महापौर शमशेर नैहरिया और उपमहापौर प्ररेणा गुलेरिया के चुने जाने पर जश्न मना
धर्मशाला। जिला मुख्यालय धर्मशाला स्थित लघु सचिवालय में बुधवार को नगर निगम के मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव के दौरान सियासी माहौल मिनट-दर-मिनट बदलता रहा। दोपहर दो बजे जहां पूरा परिसर छावनी में तब्दील था और सन्नाटा पसरा हुआ था, वहीं तीन बजते ही यह भाजपा कार्यकर्ताओं के नारों और ढोल-नगाड़ों की थाप से गूंज उठा।
विज्ञापन

चुनावी प्रक्रिया संपन्न होने के बाद जैसे ही धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा के साथ नए मेयर शमशेर नैहरिया और डिप्टी मेयर प्रेरणा गुलेरिया कैबिनेट हॉल से बाहर आए, कार्यकर्ताओं ने फूलों के हार पहनाकर पूरे कचहरी अड्डा क्षेत्र को भाजपा के रंग में रंग दिया। इस दौरान पूरा क्षेत्र भाजपा कार्यकर्ताओं के जय श्री राम के जयघोष से गूंज उठा।
विज्ञापन

दोपहर 2.00 से 2.30 बजे : छावनी में बदला परिसर
लघु सचिवालय परिसर के बाहर माहौल शांत है। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस के आला अधिकारियों सहित कमांडो दस्ते ने मोर्चा संभाला हुआ है। पूरे परिसर के साथ ही आने-जाने वाले पर कड़ी नजर रखी जा रहे है। दोपहर 2:15 बजे के बाद मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव की तैयारियों को लेकर हलचल शुरू हुई। संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मिनी सचिवालय पहुंचने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

2.30 बजे : दिग्गजों की एंट्री के साथ बढ़ी सियासी तपिश
दोपहर 2 बजकर 35 मिनट पर धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा, भाजपा के नगर निगम चुनाव के पर्यवेक्षक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष पवन काजल और जसवां परागपुर के विधायक विक्रम ठाकुर भाजपा के सभी 11 पार्षदों के साथ लघु सचिवालय पहुंचे। 2 बजकर 52 मिनट पर सकोह वार्ड से निर्दलीय पार्षद का चुनाव जीतने वाले नरेश कुमार कैबिनेट हॉल पहुंचे। ठीक तीन बजे डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने चुनावी कार्यवाही के लिए हॉल में प्रवेश किया।
3.00 बजे : चुनाव प्रक्रिया शुरू, बाहर गूंजने लगे नारे
3:02 मिनट पर डीसी कांगड़ा ने चुनावी प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए। इसके बाद हॉल में मौजूद अनाधिकृत लोगों को बाहर भेज दिया गया। 3:15 मिनट तक कैबिनेट हॉल के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं का भारी जमावड़ा लग चुका था। 3:18 मिनट पर समर्थक ढोल और पारंपरिक वाद्य यंत्र बजाने लगे। देखते ही देखते 3:25 मिनट पर परिसर जय श्री राम के नारों से गुंजायमान हो गया।

3:30 से 4:00 बजे : 29 मिनट में फैसला, शपथ के बाद फूटे पटाखे
करीब 29 मिनट की बैठक के बाद 3:31 मिनट पर कैबिनेट हॉल का दरवाजा खुला। डीसी कांगड़ा ने मैक्लोडगंज वार्ड के पार्षद शमशेर नैहरिया को मेयर और खेल परिसर वार्ड की पार्षद प्रेरणा गुलेरिया को डिप्टी मेयर घोषित किया। 3:32 बजे शमशेर नैहरिया और 3:33 बजे प्रेरणा गुलेरिया को पद की शपथ दिलाई गई। 3:40 बजे तक उत्साहित कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए भवन की ऊपरी मंजिल तक पहुंच गए। 3:45 बजे नवनियुक्त मेयर की आधिकारिक गाड़ी परिसर में पहुंच गई। जैसे ही 3:50 बजे मेयर, डिप्टी मेयर और विधायक सुधीर शर्मा बाहर आए, नारेबाजी शुरू हो गई। पटाखों की गड़गड़ाहट और ढोल की थाप के साथ विजय जश्न शुर हो गई। इसके बाद भाजपा पार्षद और कार्यकर्ता रैली के रूप में कचहरी अड्डा की ओर बढ़ गए।

धर्मशाला नगर निगम के महापौर शमशेर नैहरिया और उपमहापौर प्ररेणा गुलेरिया के चुने जाने पर जश्न मना

धर्मशाला नगर निगम के महापौर शमशेर नैहरिया और उपमहापौर प्ररेणा गुलेरिया के चुने जाने पर जश्न मना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed